खेल

टी20 वर्ल्ड कप में इन देशों के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी. टीम इंडिया टूर्नामेंट के पहले ही दिन अपने अभियान की शुरुआत करेगी. भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और उसकी कोशिश खिताब जीतकर इतिहास रचने की होगी. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि डिफेंडिंग टीम अपने खिताब का बचाव कर पाई है, लेकिन इस बार टीम इंडिया की नजरें इस रिकॉर्ड को बदलने की होगी. भारतीय टीम अभी जबरदस्त फॉर्म में है और उसने बीते टी20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है. वहीं 2 बार के विश्व कप विजेता भारत के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में आईसीसी टूर्नामेंट में साल 2007 से अब तक कुल 52 मुकाबले खेले, जिसमें 35 जीते और 15 गंवाए. इनके अलावा, एक मैच टाई के बाद अपने नाम किया, जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा है.

इन 7 टीमों से नहीं हारा है भारत

भारत ने अफगानिस्तान के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सभी 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ सभी 5 मैच अपने नाम किए. टीम इंडिया ने आयरलैंड के विरुद्ध 2 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले हैं, जिसमें दोनों ही जीते. इनके अलावा, नामीबिया, नीदरलैंड्स यूएसए और जिम्बाब्वे के खिलाफ 1-1 मैच खेला, जिन्हें अपने नाम किया.

Related Articles

Back to top button