Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी आतंकवादी, मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु में खड़ी की कांग्रेस के लिए मुश्किल
    • IAF जवान का परिवार पहलगाम हमले की बरसी से पहले तैयार कर रहा स्मारक..
    • झारखंड के तीन डैमों पर खुलेंगे 5 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट…
    • क्या आप जानते हैं बहुत से लोग AC वाले कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखते हैं जान लें कारण और रखने का तरीका…
    • दंतेवाड़ा में तैयारियां जोरों पर, आएंगे सचिन तेंदुलकर : 22 को करेंगे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन,मड्डाराम के साथ खेलेंगे ‘क्रिकेट…
    • शादी में अनजान मेहमान से रहे सावधान सूट बूट में आए शातिर चोर उड़ा ले गए 5 लाख से भरा बैग…
    •  कार से टक्कर के बाद दूर जा गिरी स्कूटी…
    • तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत, दूसरा गंभीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा इंडोनेशिया, ऑपरेशन सिंदूर का योद्धा मुस्लिम देश की फौज में होगा शामिल
    BREKING NEWS

    भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा इंडोनेशिया, ऑपरेशन सिंदूर का योद्धा मुस्लिम देश की फौज में होगा शामिल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ब्यूरो— नई दिल्ली, इंडोनेशिया ने भारत के साथ ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम खरीदने के लिए समझौता किया है। यह जानकारी इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रिको रिकार्डो सिरैत ने सोमवार को दी। साल 2023 की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत और रूस की संयुक्त कंपनी ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने जानकारी दी थी कि जकार्ता के साथ 200 से 350 मिलियन डॉलर के सौदे पर उन्नत स्तर की बातचीत चल रही है।

    हालांकि प्रवक्ता सिरैत ने इस समझौते की कुल कीमत की पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि यह समझौता इंडोनेशिया की सैन्य क्षमताओं के आधुनिकीकरण का हिस्सा है, खासकर समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए। इससे पहले ब्रह्मोस को पहला विदेशी ऑर्डर 2022 में मिला था, जब दक्षिण-पूर्व एशिया के देश फिलीपींस ने इसे खरीदने के लिए 375 मिलियन डॉलर का समझौता किया था। ब्रह्मोस एयरोस्पेस और भारत के रक्षा मंत्रालय ने फिलहाल इस नए समझौते पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन डील फाइनल हो चुकी है।

    पड़ोसी पाकिस्तान ने देखी है तबाही

    2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल पाकिस्तान के रणनीतिक ठिकानों पर हमलों में बड़े पैमाने पर किया गया था। इसके पाकिस्तान के सैन्य अड्डों और एयरबेस को तबाह किया था, जिसकी आज तक पूरी तरह से मरम्मत नहीं की जा सकी है। इसी सफलता के बाद भारत से ब्रह्मोस मिसाइलें लेने के लिए कई देशों ने हाथ बढ़ाए थे।

    भारत ने पिछले कुछ वर्षों में रक्षा तकनीक के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए आयातक से निर्यातक बनने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। साल 2022 में फिलिपींस के साथ 375 मिलियन डॉलर का ऐतिहासिक समझौता हुआ था। अब 9 मार्च, 2026 तक इंडोनेशिया ने भी इस मिसाइल सिस्टम को खरीदने का समझौता कर लिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दंतेवाड़ा में तैयारियां जोरों पर, आएंगे सचिन तेंदुलकर : 22 को करेंगे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन,मड्डाराम के साथ खेलेंगे ‘क्रिकेट…

    April 21, 2026

    कांकेर जिले के कुलगांव स्थित अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण आग लगने से बड़ी मात्रा में धान और बारदाना जलकर खाक…

    April 21, 2026

    एप्पल में जॉन टर्नस बने नए CEO, टिम कुक अब निभाएंगे नई भूमिका

    April 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.