Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़: जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड; युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
    • ईथेनॉल पर बनाया धमाकेदार वीडियो, एकदम से मंत्री बनने की रेस में आ गए तेलंगाना BJP सांसद
    • रांची के मधुकम वाले महादेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से भी लगा करारा झटका
    • 2026 में नहीं होंगे बिहार पंचायत चुनाव? परिसीमन में ही लगेंगे 6 महीने से ज्यादा
    • उत्तराखंड में दलबदल का खेल?, कांग्रेस BJP के सामने क्या हैं चुनौतियां
    • अचानक आई बाढ़, तेज बहाव में बह गई महिला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»तकनीकी»दमदार बैटरी के साथ Infinix Note Edge की सेल शुरू  
    तकनीकी

    दमदार बैटरी के साथ Infinix Note Edge की सेल शुरू  

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर बजट में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Infinix Note Edge आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस मॉडल में बड़ी बैटरी, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 5G सपोर्ट मिलेगा. इच्छुक ग्राहक इसे दोपहर 12 बजे से Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए खरीद सकते हैं. पहली सेल में कंपनी अच्छे ऑफर्स भी दे रही है.

    कीमत और लॉन्च ऑफर्स

    Infinix Note Edge की शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा. वहीं, 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है.

    इसके अलावा, कंपनी नए मॉडल पर लॉन्च ऑफर भी दे रही है. ग्राहक ICICI Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं. कंपनी बेस मॉडल पर 2,000 रुपये की छूट और बाकी दो वेरिएंट्स पर 1,000 रुपये की छूट दे रही है. ऐसे में बैंक डिस्काउंट के साथ ग्राहक बेस वेरिएंट को 19,999 रुपये, मिड वेरिएंट को 22,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

    इतना ही नहीं, कंपनी मॉडल पर एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दे रही है. इस ऑफर का फायदा 25 मार्च से पहले स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगा और 6 महीने तक ही वैलिड रहेगा. इसके लिए अलग से किसी तरह की एनरोलमेंट कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही स्टैंडर्ड वारंटी के साथ एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है. Jio यूजर्स को 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

    Infinix Note Edge में क्या मिलेंगे फीचर्स?

    डिस्प्ले और डिजाइन: फोन में 6.78 इंच का Full HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है. स्क्रीन TÜV Blue Light सर्टिफिकेशन और Gorilla Glass प्रोटेक्शन के साथ आती है.

    डिजाइन कि बात करें, तो मॉडल की थिकनेस सिर्फ 7.2mm है. यह Stellar Blue, Silk Green और Lunar Titanium कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है. बैक पैनल पर RGB Halo लाइट दी गई है और फोन को IP65 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित बनाती है.

    प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: Infinix Note Edge में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है. यह स्मार्टफोन 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि यह फोन गेमिंग और डेली यूज के दौरान स्मूद परफॉर्मेंस ऑफर करेगा.

    कैमरा और ऑडियो: फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. वहीं, ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें JBL द्वारा ट्यून किए गए ड्यूल स्पीकर्स दिए गए हैं.

    बैटरी और चार्जिंग: फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का वादा करती है. यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. कंपनी के अनुसार, यह लगभग 27 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    31 जुलाई को भारत में लांच होगा OnePlus N6x

    July 27, 2026

    Realme Narzo 100x 5G -50MP कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ लांच

    July 15, 2026

    जुलाई में लॉन्च होंगे कई तगड़े मॉडल्स

    July 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.