Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
    • कबीरधाम:तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, डिप्टी सीएम शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…
    • शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • UPI उपयोगकर्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
    • Gen Z एक ऐसी ताकत, जिसे नहीं किया जा सकता नजरअंदाज : धर्मेंद्र प्रधान
    • RSS के खिलाफ लीगल एक्शन के लिए स्टडी कर रही कर्नाटक सरकार : प्रियांक खरगे
    • थलपति विजय का शादी पर खुलासा, नहीं थी लव मैरेज, मां और पिता ने चुना था लाइफ पार्टनर
    • असम में बाढ़ से हर बार बन रहे ऐसे हालात, हर मॉनसून में मदद का मोहताज नहीं रह सकता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»उद्यानिकी और पशुपालन में नवाचारों को मिलेगा बढ़ावा, केसीसी अभियान में लाया जाएगा तेज़ी : कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    उद्यानिकी और पशुपालन में नवाचारों को मिलेगा बढ़ावा, केसीसी अभियान में लाया जाएगा तेज़ी : कलेक्टर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में उद्यानिकी, एवं पशुपालन विभागों के कार्यों की अलग-अलग समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वित और योजनाबद्ध कार्य प्रणाली अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुँचे, यह सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

    कलेक्टर मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों से जिले में चल रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी ली। पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने पशुओं के पंजीयन, उपचार, टीकाकरण और मौसमी रोग नियंत्रण के उपायों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विशेष रूप से पशुपालकों को मोबाइल यूनिट के माध्यम से गांवों में जाकर सेवाएं देने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पशु चिकित्सकों को कृत्रिम गर्भाधान और टीकाकरण में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

    बैठक में जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयासों की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए डेयरी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। पशुपालकों को उचित प्रशिक्षण, चारा प्रबंधन और दुग्ध संग्रहण की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया गया।

    उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत सब्जी उत्पादन, फलोद्यान विकास, पॉलीहाउस तकनीक और ड्रिप इरिगेशन जैसी आधुनिक विधियों को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिले की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्नत किस्मों की खेती को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को नवाचार आधारित मॉडल तैयार कर किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना से जुड़ी महिलाओं को भी इन योजनाओं से जोड़ा जाए ताकि उनकी आमदनी में वृद्धि हो।

    कलेक्टर मिश्रा ने जिले में आयल पाम की खेती को प्रोत्साहित करने के निर्देश देते हुए इच्छुक किसानों को अन्य स्थानों में भ्रमण पर भेजने की योजना बनाने को कहा। साथ ही फूलों की हाईटेक खेती, पॉलीहाउस हेतु चयनित कृषकों और शासकीय उद्यान रोपणी की अद्यतन जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    कलेक्टर मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि जिले के पशुपालकों और किसानों को अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाकर लाभान्वित किया जाए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की शीघ्र तैयारी और बैंकों से समन्वय बनाकर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुपालकों के केसीसी प्रकरणों में तेजी लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

    उन्होंने यह भी कहा कि पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी देने के लिए उन्हें देश के अन्य राज्यों में अध्ययन भ्रमण पर भेजा जाए। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने और क्रियान्वयन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने को कहा गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रोमा श्रीवास्तव, उपसंचालक पशुपालन महेश मरकाम, सहायक संचालक उद्यानिकी गीता साहू सहित अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये

    August 9, 2026

    कबीरधाम:तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, डिप्टी सीएम शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    August 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.