Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 71 साल का बुजुर्ग घर में बना रहा था अवैध हथियार,पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले करवाया उपचार…
    • संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान
    • छत्तीसगढ़ की इकलौती छात्रा, महासमुंद की बेटी का कमाल,’इंटरनेशनल मून मिशन’ के लिए रागनी साहू का राष्ट्रीय स्तर पर चयन…
    • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू,प्रतिभाशाली बच्चों से 31 जुलाई तक मांगे गए नामांकन…
    • तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि
    • सुकमा में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण बना आत्मनिर्भरता की नई राह
    • सफल सर्जरी से भीमे हेमला के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»IPS जगमोहन मीणा,24 साल की उम्र में बने IPS, 13 साल की नौकरी में कई पदक; 37 साल की उम्र में DCP पद से इस्‍तीफा देकर चर्चा में…
    मुख्य समाचार

    IPS जगमोहन मीणा,24 साल की उम्र में बने IPS, 13 साल की नौकरी में कई पदक; 37 साल की उम्र में DCP पद से इस्‍तीफा देकर चर्चा में…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जगमोहन मीणा अलवर के रैणी तहसील के प्रागपुरा गांव के रहने वाले हैं. साल 1989 में उनका जन्‍म हुआ. राजस्‍थान में उनकी शुरुआती पढ़ाई हुई. इसके बाद उन्हेंने कानपुर IIT से इंजीनियर‍िंग की पढ़ाई की.  उन्होंने UPSC की परीक्षा पास कर 2013 में IPS बने. 13 साल नौकरी करने के बाद अब उहोंने अपने पद से इस्‍तीफा दे द‍िया. हालांक‍ि, उनका इस्‍तीफा स्‍वीकार नहीं हुआ. अभी वे भुवनेश्‍वर के DCP के पद पर हैं.

    पुलिस वीरता पदक से सम्मानित  

    जगमोहन काम को लेकर बहुत ही सजग रहने वाले हैं.  साल 2019 में उन्हें पुल‍िस वीरता पदक म‍िला. फ‍िर 2021 में उन्हें पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक और साल 2023 में राज्यपाल पदक से भी सम्मानित किया गया है. 

    कानपुर IIT से M.Tech किया 

    कानपुर आईआईटी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर्स (M.Tech) की पढ़ाई की. इसके बाद UPSC की तैयारी की, और  2012 की सिविल सेवा परीक्षा पास की. उन्होंने 849वीं रैंक हासिल की. उन्हें ओड‍िशा कैडर म‍िला.

    2019 में ओड‍िशा के नक्‍सल प्रभाव‍ित ज‍िले मलकानग‍िरी के एसपी थे तो कई माओदी व‍िरोधी अभ‍ियानों का नेतृत्‍व क‍िया, ज‍िसकी खूब सराहना हुई. इसके अलावा वे अंगुल और गंजाम जिलों के भी SP रहे. इसके बाद वे डीसीपी बने. 

    ओड़िशा सरकार का आभार जताया 

    जगमोहन ने बताया क‍ि दोस्‍तों और पर‍िवार वालों से ड‍िस्‍कसन करने के बाद उन्होंने इस्‍तीफा द‍िया है, जो अभी अंडर प्रॉसेस है. उन्होंने बताया क‍ि वे व्‍यक्त‍िगत कारणों से इस्तीफा दिया है, और उन्होंने अपनी प्राइवेसी का सम्‍मान क‍रने के लिए कहा है. ओड‍िशा सरकार का धन्‍यवाद द‍िया. उन्होंंने कहा कि  सरकार ने जिम्मेदारी सौंपकर उन पर जो भरोसा जताया गया, उसके लिए वह हमेशा सरकार के आभारी रहेंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ओडिशा राज्य और यहां के लोगों की सेवा करना उनके लिए हमेशा से गर्व की बात रही है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    71 साल का बुजुर्ग घर में बना रहा था अवैध हथियार,पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले करवाया उपचार…

    July 11, 2026

    कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह की पहली समीक्षा बैठक बन गई चर्चा का विषय,बार-बार वॉशरूम जा रहे अधिकारियों का करवाया शुगर टेस्ट

    July 11, 2026

    तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से CRPF जवान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.