Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़: जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड; युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
    • ईथेनॉल पर बनाया धमाकेदार वीडियो, एकदम से मंत्री बनने की रेस में आ गए तेलंगाना BJP सांसद
    • रांची के मधुकम वाले महादेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से भी लगा करारा झटका
    • 2026 में नहीं होंगे बिहार पंचायत चुनाव? परिसीमन में ही लगेंगे 6 महीने से ज्यादा
    • उत्तराखंड में दलबदल का खेल?, कांग्रेस BJP के सामने क्या हैं चुनौतियां
    • अचानक आई बाढ़, तेज बहाव में बह गई महिला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»तकनीकी»7000mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ iQOO 15 Apex लांच
    तकनीकी

    7000mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ iQOO 15 Apex लांच

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। iQOO ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15 का नया एडिशन लांच कर दिया है। कंपनी ने इसे Apex वेरिएंट नाम दिया है, जो डिजाइन के मामले में बाकी वेरिएंट्स से अलग नजर आता है। iQOO 15 Apex वेरिएंट पहले चीन में लांच के समय ही पेश किया गया था और अब इसे भारत में भी उपलब्ध कराया गया है। कीमत की बात करें तो iQOO 15 Apex वेरिएंट का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल 72,999 रुपए में आता है। वहीं 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपए रखी गई है।

    कंपनी प्री-बुक करने वाले यूजर्स को 1,899 रुपए कीमत वाले iQOO TWS ईयरबड्स भी फ्री में दे रही है। यह नया Apex वेरिएंट फिलहाल प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और इसकी सेल 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे iQOO की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, vivo एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Reliance Digital और अन्य रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकेंगे।

    फीचर्स की बात करें तो iQOO 15 में 6.85 इंच का Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 2K रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस है। इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी 5 Android अपग्रेड और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

    फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम, 3.7x लॉसलेस जूम और 10x जूम के साथ 50MP का टेलीफोटो पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। iQOO 15 में IP68 + IP69 रेटेड बिल्ड मिलता है, जो कि धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करता है। इस फोन की मोटाई 8.17 mm और वजन 220 ग्राम तक है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    31 जुलाई को भारत में लांच होगा OnePlus N6x

    July 27, 2026

    Realme Narzo 100x 5G -50MP कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ लांच

    July 15, 2026

    जुलाई में लॉन्च होंगे कई तगड़े मॉडल्स

    July 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.