Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “मेरी सगी बहन नहीं… आज माधुरी जी ने वह कमी पूरी कर दी” : राखी बंधवाकर भावुक हुए मुख्यमंत्री श्री साय
    • कोलंबो में जारी भारत-श्रीलंका के बीच चौथे दिन भी बारिश करेगी फैंस का मजा किरकिरा, जानें कैसा है मौसम को लेकर अपडेट…
    • H1N1 के शिकार हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
    • सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश, ये 4 राशि वाले जो चाहेंगे वो होगा!
    • अगर आंखों में लग जाते हैं मिर्च तो बिलकुल भी न घबराएं, अपनाएं ये टिप्स
    • नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान
    • आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»‘PM मोदी के इजरायल से निकलते ही ईरान पर हो सकता है हमला’-असदुद्दीन ओवैसी
    राष्ट्रीय

    ‘PM मोदी के इजरायल से निकलते ही ईरान पर हो सकता है हमला’-असदुद्दीन ओवैसी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पीएम मोदी ऐसे समय में इजरायल दौरे पर गए हैं, जब मध्य एशिया में तनाव चरम पर है। आज जेनेवा में ईरान और अमेरिका के बीच तीसरे राउंड की बातचीत होनी है। बातचीत से पहले मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के टकराव को डिप्लोमेसी के जरिए सुलझाना पसंद करते हैं लेकिन एक बात पक्की है, मैं कभी ईरान को न्यूक्लियर हथियार रखने की इजाजत नहीं दूंगा। उन्होंने ईरान को 5 मार्च तक का अल्टीमेटम भी दिया है। इजरायली पीएम नेतन्याहू भी लगातार ईरान को धमकी देते आए हैं।

    ऐसे में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानि AIMIM के प्रमुख हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी ने फिलिस्तीन के प्रति भारत के ऐतिहासिक समर्थन के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि पीएम मोदी के इजरायली दौरा खत्म होने के बाद अमेरिका, ईरान पर हमला कर दें।

    गाजा को लेकर ओवैसी की सख्त टिप्पणी

    ओवैसी ने गाजा की स्थिति को नरसंहार करार दिया। उन्होंने लिखा कि गाजा में जो कुछ भी हो रहा है। उसे इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने इजरायली पीएम नेतन्याहू को युद्ध अपराधी बताया। उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर कहा कि पीएम मोदी ने एक ऐसे व्यक्ति को गले लगाया है जो युद्ध अपराधी है। यह भारत की विदेश नीति के खिलाफ है।

    ओवैसी ने कहा कि भारत हमेशा से फिलिस्तीनी लोगों और उनके अधिकारों का समर्थन करता आया है। उनके अनुसार, मौजूदा प्रधानमंत्री का यह दौरा भारत के उस लंबे समय से चले आ रहे सैद्धांतिक समर्थन के साथ सीधा धोखा है।

    कांग्रेस ने भी पीएम मोदी के दौरे पर साधा निशाना

    कांग्रेस ने पीएम मोदी के इजरायली दौरे से पहले आरोप लगाया कि जब पूरी दुनिया इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना कर रही है, तब पीएम मोदी नैतिक कायरता परिचय देने जा रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 20 मई 1960 को पंडित नेहरू गाजा में थे। वहां उन्होंने संयुक्त राष्ट्र आपातकालीन बल की भारतीय टुकड़ी से मुलाकात की थी। 29 नवंबर 1981 को भारत ने फिलिस्तीन के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित करते हुए एक स्मारक डाक टिकट जारी किया था। 18 नवंबर 1988 को भारत ने फिलिस्तीन को औपचारिक तौर पर देश की मान्यता दी थी। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की यात्रा को लेकर X पर पोस्ट कर हुए लिखा कि मुझे आशा है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अपनी आगामी इजराइल यात्रा पर नेसेट को संबोधित करते हुए गाजा में हजारों निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के नरसंहार का उल्लेख करेंगे और उनके लिए न्याय की मांग करेंगे।

    आज रक्षा समझौतों पर लग सकती है मुहर

    आज भारत और इजरायल के बीच रक्षा और व्यापार समझौतों पर मुहर लग सकती है। पीएम मोदी और नेतन्याहू आज इन समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। इनमें एडवांस्ड ड्रोन खरीद और आयरन डोम की एडवांस टेक्नोलॉजी से जुड़े समझौतों पर सहमति बन सकती है। इससे भारत की सैन्य ताकत और मजबूत होगी। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर भी सहमति संभव है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, 2010 से पहले नियुक्त टीचर्स को TET Exam से छूट

    August 25, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल की खारिज की याचिका, दो हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का निर्देश

    August 25, 2026

    TMC के बागी सांसदों को SC ने जारी किए नोटिस

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.