Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    • जन्माष्टमी के मौके पर दही-हांडी में खास उत्साह रहता है, इसी बीच एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल यूजर्स बोले-हनुमान जी आए हैं…
    • इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां…
    • रायपुर में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ की प्रांतीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और युवा एकजुटता पर मंथन
    • दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    • दो अलग-अलग सड़क हादसों में दर्शन कर तिरुपति से लौट रहे एक ही परिवार के 4 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार
    खेल

    दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन 5 विकेट पर 550 रन के पार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    East Zone vs South Zone, Final, Duleep Trophy 2026 Live Score: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल खेला जा रहा है। ईस्ट जोन की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। आज मुकाबले का दूसरा दिन है।

    East Zone vs South Zone Live Score: ईशान किशन का दोहरा शतक

    ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में कमाल कर दिया है। उन्होंने दूसरे दिन दोहरा शतक जड़ दिया। ईशान ने देवदत्त पडिक्कल की गेंद पर चौका लगाकर शतक पूरा किया। इसके लिए ईशान ने 270 गेंद लिए। वह अब तक 273 गेंद में 26 चौके और दो छक्के की मदद से 204 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ अनुकूल रॉय 30 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ईशान और अनुकूल के बीच अब तक छठे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हो चुकी है। ईशान ने पहले दिन ही शतक लगाया था और अब दोहरा शतक लगाकर ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। ईस्ट जोन का स्कोर फिलहाल पांच विकेट पर 555 रन है। आज चार विकेट पर 385 रन से आगे खेलते हुए ईस्ट जोन ने कुमार कुशाग्र का विकेट खोया और वह 101 रन बनाकर आउट हुए। पहले दिन अभिमन्यु ईश्वरन 72 रन, वैभव सूर्यवंशी 44 रन, शिखर मोहन 85 रन और सुदीप कुमार घरामी छह रन बनाकर आउट हुए थे। साउथ जोन की ओर से अब तक त्रिपुराणा विजय और चामा मिलिंद ने दो-दो विकेट लिए हैं।

    12:35 PM, 07-SEP-2026

    East Zone vs South Zone Live Score: लंच ब्रेक

    लंच ब्रेक तक ईस्ट जोन ने पांच विकेट पर 491 रन बना लिए हैं। फिलहाल अनुकूल रॉय पांच रन और कप्तान ईशान किशन 171 रन बनाकर नाबाद हैं। वह अभी तक अपनी पारी में 21 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं। ईस्ट जोन ने आज चार विकेट पर 385 रन से आगे खेलना शुरू किया। कुमार कुशाग्र ने शतक जड़ा, लेकिन वह 101 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, ईशान ने 150 रन पूरे किए और अब उनकी नजर दोहरे शतक पर है।

    East Zone vs South Zone Live Score: कुशाग्र शतक लगाकर आउट

    कप्तान ईशान किशन के बाद कुमार कुशाग्र ने भी दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगाया। वहीं, ईशान ने 150 रन पूरे कर लिए। हालांकि, शतक लगाने के बाद कुशाग्र ज्यादा देर मैदान पर नहीं रह सके। 471 के स्कोर पर ईस्ट जोन को पांचवां झटका लगा। त्रिपुराणा विजय ने कुशाग्र को मिलिंद के हाथों कैच आउट कराया। कुशाग्र ने 132 गेंद में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। उन्होंने ईशान के साथ पांचवें विकेट के लिए 230 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल ईशान किशन 157 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने अनुकूल रॉय मैदान पर आए हैं।

    10:46 AM, 07-SEP-2026

    East Zone vs South Zone Live Score: दूसरे दिन का खेल जारी

    दूसरे दिन ईस्ट जोन ने चार विकेट पर 385 से आगे खेलना शुरू किया और फिलहाल टीम ने चार विकेट पर 439 रन बना लिए हैं। फिलहाल कुमार कुशाग्र 85 रन और ईशान किशन 141 रन बनाकर क्रीज पर हैं। किशन की नजर दोहरा शतक लगाने पर और ईस्ट जोन को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने पर होगी। 

    10:44 AM, 07-SEP-2026

    East Zone vs South Zone Live Score: पहले दिन का खेल

    दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन साउथ जोन के खिलाफ ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 385 रन बनाए थे। कप्तान ईशान किशन 135 गेंद में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 111 रन और कुमार कुशाग्र 75 गेंद में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 63 रन बनाकर नाबाद थे। दोनों के बीच अब तक पांचवें विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी हुई थी। 

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन टीम को अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े थे। इस साझेदारी को चामा मिलिंद ने तोड़ा। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन भेजा। वैभव ने 37 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए। वहीं, ईश्वरन ने अर्धशतक लगाया और वह 86 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाकर रन आउट हुए।

    सुदीप कुमार कुछ खास नहीं कर सके और छह रन बनाकर त्रिपुराणा विजय का शिकार बने। शिखर मोहन ने फिर कप्तान ईशान के साथ 94 रन की साझेदारी निभाई। शिखर 120 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 85 रन बनाकर मिलिंद की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद ईशान और कुशाग्र ने शानदार बल्लेबाजी की और कोई विकेट नहीं गिरने दिया।

    10:40 AM, 07-SEP-2026

    Duleep Trophy Final Live: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक, ईस्ट जोन पांच विकेट पर 550 रन के पार

    नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल खेला जा रहा है। ईस्ट जोन की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। आज मुकाबले का दूसरा दिन है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अयूब-किओंग की जोड़ी को हराकर सात्विक-चिराग चाइना मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे

    September 6, 2026

    डायमंड लीग खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई बने रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास…

    September 6, 2026

    एशिया कप का महामुकाबला आज, पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी भारतीय टीम

    September 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.