Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»दिल्ली में ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क का पर्दाफाश ; उड़ाने वाले थे एयरपोर्ट और पावर प्लांट, 9 आतंकी गिरफ्तार
    BREKING NEWS

    दिल्ली में ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क का पर्दाफाश ; उड़ाने वाले थे एयरपोर्ट और पावर प्लांट, 9 आतंकी गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 9 आतंकियों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल की इस कार्रवाई को हाल के वर्षों की महत्वपूर्ण आतंकवाद-रोधी सफलताओं में माना जा रहा है।

    सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित ISI और अंतरराष्ट्रीय अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के निर्देश पर काम कर रहे थे। जांच में सामने आया है कि नेटवर्क का एक हिस्सा दाऊद इब्राहिम के इशारों पर सक्रिय था, जबकि दूसरे हिस्से का संचालन पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी द्वारा किया जा रहा था। पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड ISI को बताया जा रहा है।

    दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और पंजाब से गिरफ्तारियां

    जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और पंजाब में की गई है। इनके कब्जे से अत्याधुनिक विदेशी हथियार, ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि बरामद विस्फोटक सामग्री को सीमा पार से भारत में पहुंचाया गया था।

    किन स्थानों को निशान बनाने की थी साजिश?

    सूत्रों का दावा है कि यह नेटवर्क देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। संभावित लक्ष्यों में पावर प्लांट, बिजली उत्पादन एवं वितरण केंद्र, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अन्य रणनीतिक महत्व के संस्थान शामिल थे। सुरक्षा बलों के जवानों को भी निशाना बनाने की योजना होने की आशंका जताई जा रही है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी पूरे नेटवर्क की फंडिंग, हथियारों की आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की गहन जांच कर रहे हैं। एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि नेटवर्क के अन्य सदस्य देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय तो नहीं हैं।

    इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा स्पेशल सीपी, स्पेशल सेल द्वारा आज दोपहर 3:30 बजे पुलिस मुख्यालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में किए जाने की संभावना है।

    सुरक्षा एजेंसियों की इस कार्रवाई को राजधानी और देश के संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर संभावित बड़े हमले की साजिश को विफल करने के रूप में देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास

    August 4, 2026

    इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण

    August 4, 2026

    Jammu में 7 संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने शुरू किया Search Operation

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.