Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंत्रिपरिषद के निर्णय…
    • कॉलेजों में शुरू होगी ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम की पढ़ाई, बाल सुरक्षा को मिलेगा मजबूत आधार
    • क्रेडा विभाग की योजनाओं से दो वर्षों में आमजन के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
    • पारदर्शी डिजिटल प्रक्रिया से शिक्षा के अधिकार को मिला नया विस्तार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • नोएडा मज़दूर आंदोलन: अब अपनों की तलाश में भटक रहे परिजन, पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब
    • घर पर बनाएं केरल स्‍टाइल आम करी, मीठे, तीखे और खट्टे स्वाद का बेमिसाल संगम, देखें रेसिपी
    • ब्रेकफास्ट के लिए क्या है बेहतर केला या संतरा?, जानें इनके फायदे और नुकसान
    • मजदूरों के हिंसक होने पर नोएडा DM ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों को दी चेतावनी, उलंघ्घन करने पर लाइसेंस होंगे रद्द
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»जय गुप्त ने लगाया सोलर रूफ टॉप, सब्सिडी का मिला लाभ
    छत्तीसगढ़

    जय गुप्त ने लगाया सोलर रूफ टॉप, सब्सिडी का मिला लाभ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर।पारंपरिक बिजली उपभोक्ता अब खुद बिजली दाता बन रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने आम नागरिकों के जीवन में यह बड़ा बदलाव संभव किया है।

    अम्बिकापुर देवीगंज रोड वार्ड क्रमांक 15 के निवासी जय गुप्त ने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कराया है। मात्र एक माह में उनके सोलर प्लांट ने 354 यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन किया है। जय गुप्त बताते हैं कि अब न सिर्फ बिजली बिल से राहत मिलेगी बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी होगी।प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 5 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाने पर केंद्र सरकार से 78 हज़ार रुपये और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त होगी। कुल मिलाकर उपभोक्ता को 1 लाख 8 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। इस पहल से बिजली उपभोक्ता अपने घर की खपत पूरी करने के साथ-साथ अतिरिक्त बिजली बेचकर आमदनी भी प्राप्त कर सकते हैं।जय गुप्त का कहना है कि यदि अधिक से अधिक नागरिक इस योजना को अपनाएं, तो भविष्य में शहर ही नहीं, पूरा प्रदेश ऊर्जा आपूर्ति में आत्मनिर्भर बन सकता है। इस योजना दोहरा लाभ मिल रहा है, बिजली बचाइए और अतिरिक्त बिजली बेचकर आमदनी कमाइए। यह आम आदमी को सशक्त बना रही है।”इस योजना का लाभ लेने के लिए नेशनल पोर्टलपर अपने बिजली उपभोक्ता संख्या और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करना होगा। इसके बाद अधिकृत वेंडर का चयन कर सोलर रूफटॉप प्लांट लगवाया जा सकता है। यदि उपभोक्ता किसी कारण वेंडर से संतुष्ट नहीं है, तो वेंडर बदलने का भी विकल्प है। केंद्र और राज्य सरकार की इस संयुक्त पहल से आने वाले समय में हर घर की छत पर बिजली उत्पादन का साधन बनेगा। इससे न केवल घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी बल्कि प्रदेश और देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंत्रिपरिषद के निर्णय…

    April 15, 2026

    कॉलेजों में शुरू होगी ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम की पढ़ाई, बाल सुरक्षा को मिलेगा मजबूत आधार

    April 15, 2026

    क्रेडा विभाग की योजनाओं से दो वर्षों में आमजन के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

    April 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.