Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, अन्य कैदी ने नुकीली चीज से किया हमला
    BREKING NEWS

    जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या, अन्य कैदी ने नुकीली चीज से किया हमला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले की जेल में बंद 20 साल के आतंकी अब्दुल रहमान के हत्या की कर दी गई। जेल में ही बंद अरुण चौधरी नामक कश्मीरी युवक ने रविवार रात उसके सिर में नुकीली चीज मार उसकी हत्या की। नीमका स्थित जिला जेल में जम्मू कश्मीर के करीब 40 से 50 आतंकवादी स्पेशल सेल में रखे हुए हैं। इसी जेल की एक सेल में आतंकी अब्दुल रहमान और कश्मीर के कठुआ जिले का रहने वाला अरुण चौधरी भी एक ही सेल में बंद थे। अरुण चौधरी अक्टूबर 2024 में जिला जेल में लाया गया था।

    बताया जा रहा है रविवार रात करीब 2:30 बजे दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान अरुण चौधरी ने किसी नुकीली वस्तु से आतंकी अब्दुल रहमान के सिर पर गहरी चोट मार दी। जिससे वह वहीं पर लहूलुहान हो गया। इस पर जेल के वार्डन ने उसे जेल में ही स्थित अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। आतंकी की मौत के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में इस मामले की सूचना आला अधिकारियों को दी गई।

    ऐसे पकड़ा गया था अब्दुल रहमान
    बता दें कि अब्दुल रहमान 2 मार्च 2025 को दो हैंड ग्रेनेड के साथ पाली गांव के पास पकड़ा गया था। उसने अयोध्या को दहलाने साजिश की थी। अब्दुल रहमान यूपी के मिल्कीपुर का रहने वाला था। उसके पास कुछ विडियो भी मिले थे, जिनमें राम मंदिर से जुड़ी कुछ डिटेल थी। गुजरात एसटीएफ और हरियाणा एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया था। उसके पास 2 हैंड ग्रेनेड भी मिले थे, जिन्हें डिफ्यूज कर दिया गया था।

    मटन शॉप चलाता था अब्दुल
    जांच में सामने आया था कि अब्दुल मटन शॉप चलाता था। वो राम मंदिर से करीब 10 किलोमीटर दूर रहता था। उसके घर में रेड कर कई संदिग्ध चीजें बरामद की गई थी। उससे ट्रेन के टिकट भी मिले थे। वह दिल्ली में किसी के संपर्क में था। राम मंदिर निर्माण के बाद से ही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी भारत में उसे निशाना बनाकर बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने का प्लान बना रहे थे। इसी काम के लिए अब्दुल रहमान को चुना गया था। बताया जाता है कि आतंकी ने एक बार राम मंदिर की रेकी भी की थी। वह हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी लेने के लिए ही फैजाबाद से फरीदाबाद आया था।

    पुलिस ने किया था गिरफ्तार
    गुजरात एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक आतंकवादी संगठन सक्रिय हुआ है, जो दहशत फैला रहा है। इसी की जांच के दौरान उन्हें हरियाणा में 2 आतंकियों की जानकारी मिली। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि इसमें अब्दुल रहमान भी शामिल है, जो सोशल मीडिया के जरिए आतंकी संगठन से जुड़ा। इसके बाद गुजरात एसटीएफ ने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया। उनके साथ फरीदाबाद से स्पेशल टास्क फोर्स की टीम को अटैच किया गया। दोनों टीमे यहां पहुंचीं। पूरी छानबीन के बादआतंकियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की गई। इसके बाद फरीदाबाद के सोहना रोड स्थित इलाके में जॉइंट टीम ने रेड की। जहां से अब्दुल रहमान को पकड़ लिया गया था। हालांकि उसे हैंड ग्रेनेड देने आया हैंडलर तब तक निकल चुका था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली क्राइम ब्रांच का 1 लाख के इंजेक्शन पर बड़ा पर्दाफाश: निकल रहा था सिर्फ पानी, 17 आरोपी गिरफ्तार

    August 26, 2026

    ऑनलाइन धतूरा बेचने पर कर्नाटक FDA का एक्शन, Amazon, Swiggy Instamart, BigBasket का फूड लाइसेंस सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंड में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, अपराधी के पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

    August 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.