Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»JE हत्याकांड: पुलिस को सूचना देना चाहती थी महिला डॉक्टर, लेकिन एक हफ्ते तक दबाए रखा राज
    BREKING NEWS

    JE हत्याकांड: पुलिस को सूचना देना चाहती थी महिला डॉक्टर, लेकिन एक हफ्ते तक दबाए रखा राज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Kullu JE Murder Case : जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की हत्या की आरोपी महिला डॉक्टर पुलिस को सूचित करना चाहती थी। लेकिन अन्य हत्यारोपियों ने उसे रोक दिया। महिला डॉक्टर ने यदि पुलिस को सूचित किया होता तो सरकारी गवाह बनकर वह सलाखों के पीछे पहुंचने से बच जाती। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है।

    अन्य हत्यारोपियों ने रोका, एक सप्ताह तक राज ही रखा

    महिला डॉक्टर के पास कुछ- समय था जिससे वह सलाखों के पीछे जाने से बच सकती थी। महिला डॉक्टर ने इस सनसनीखेज वारदात को करीब एक सप्ताह तक राज ही रहने दिया। वारदात को अंजाम देते समय महिला डॉक्टर का पति, देवर और ससुर इसमें संलिप्त रहे। महिला डाक्टर कहती रही कि कनिष्ठ अभियंता को इस तरह न मारें। उसने पुलिस को भी सूचना देनी चाही लेकिन अन्य रहने के लिए कहा। मामले में कथित अवैध संबंधों की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। कॉल डिटेल्ज खंगाली जा रही हैं। हत्यारोपियों में से किसके साथ कनिष्ठ अभियंता को कब-कब फोन किया गया था, इसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। हत्यारोपियों ने कनिष्ठ अभियंता को कुछ जगह पर घसीटा और कुछ जगह उठाकर सड़क तक लाया और नाले में फेंक दिया। रास्ते में खून के दाग मिल सकते थे, लेकिन बरसात के कारण पानी से खून के निशान भी मिट गए।

    आरोपियों से पूछताछ जारी

    वारदात वाली जगह पर पुलिस को कई साक्ष्य मिले हैं। हत्यारोपियों ने कनिष्ठ अभियंता को बुरी तरह से पीटा, जिससे उसकी मौत हुई। घाव इतने गहरे थे कि उनकी असहनीय पीड़ा कनिष्ठ अभियंता नहीं झेल पाया और एम्स बिलासपुर में दम तोड़ दिया। करीब एक सप्ताह तक पुलिस मामले की जांच करती रही और महिला डाक्टर व अन्य हत्यारोपी चुप्पी साधे रहे और रोज अपनी दिनचर्या दिखाकर सभी को गुमराह किया। अब सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। एस.पी. कुल्लू मदन लाल ने कहा कि रिमांड में चल रहे आरोपियों से कड़ी पूछताछ चल रही है और वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त

    August 7, 2026

    छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़

    August 7, 2026

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.