Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के PWD विभाग में 84 अधिकारियों के तबादले:29 कार्टोग्राफर, 14 असिस्टेंट ग्रेड-1 और 41 असिस्टेंट ग्रेड-2 के कर्मचारी भी शामिल
    • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
    • कातिल पति का गूगल सर्च आया सामने-‘अगर पत्नी आत्महत्या कर ले तो क्या पति जिम्मेदार?’ फिर कर दी प्रेग्नेंट वाइफ की हत्या…
    • अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
    • कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक सम्पन्न
    • कौन हैं निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर जो प्रकाश राज और अभिजीत दिपके साथ CJP का प्रदर्शन में शामिल होंगे
    • पूरा परिवार संघ का है…PM मोदी ने गुजरात के दिवंगत BJYM कार्यकर्ता के पिता को लगाया फोन, भावुक ऑडियो आया सामने
    • आशुतोष-सौरव को जमानत कोई जीत नहीं, शायना एनसी ने कहा- कोर्ट को भी लगा ये लोग अशांति फैला सकते हैं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर से खुलेगा, प्राइस बैंड rs 1065-1119 तय
    व्यापार

    जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर से खुलेगा, प्राइस बैंड rs 1065-1119 तय

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टेलीकॉम सेक्टर की बड़ी कंपनी जियो प्लेटफॉर्म (Jio Platform) ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के सब्सक्रिप्शन के लिए ऑफिशियल जानकारी दे दी है। रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार जियो का आईपीओ 21 से लेकर 23 अक्टूबर तक के लिए खुलेगा।

    19 अक्टूबर को बड़े निवेशकों के लिए बोली

    कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बड़े संस्थागत निवेशकों यानी एंकर निवेशकों के लिए 19 अक्टूबर को बोली लगाने का मौका होगा। इसके बाद 21 अक्टूबर को आम निवेशकों के लिए IPO खुलेगा और 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने 14 अक्टूबर, 2026 को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC), गुजरात के पास अपना रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) जमा कर दिया है।

    10 रुपये रखी है फेस वैल्यू

    जियो प्लेटफॉर्म्स इस IPO के जरिए अधिकतम 27 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। कंपनी के अनुसार, ये शेयर IPO के बाद कंपनी की कुल हिस्सेदारी का करीब 2.9 फीसदी होंगे। प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये रखी गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के योग्य शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित रखे गए हैं। वहीं, कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित रखे गए हैं। इन शेयरों का आवंटन तय पात्रता और नियमों के मुताबिक होगा।

    जियो का कारोबार कितना बड़ा है?

    जियो प्लेटफॉर्म्स के तहत रिलायंस के डिजिटल कारोबार आते हैं। इनमें टेलीकॉम सेवा देने वाली रिलायंस जियो इन्फोकॉम भी शामिल है। जून 2026 तक कंपनी के पास 50.6 करोड़ मोबाइल ग्राहक और 26.85 करोड़ 5G ग्राहक थे। कंपनी का दावा है कि उसका 5G नेटवर्क देश के वायरलेस डेटा ट्रैफिक का करीब 60 फीसदी संभालता है।

    मुनाफे और कमाई में भी बढ़ोतरी

    वित्त वर्ष 2026 में जियो प्लेटफॉर्म्स का मुनाफा 15 फीसदी बढ़कर 30,053 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की सालाना कमाई 14.5 फीसदी बढ़कर 1,46,885 करोड़ रुपये रही।

    IPO की तैयारी में अहम कदम

    15 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे आकाश अंबानी जियो के आईपीओ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कॉन्फ्रेंस में जियो आईपीओ से जुड़े सवालों का जवाब भी देंगे। कंपनी ने जून में शुरुआती दस्तावेज जमा किए थे। यह रिलायंस समूह का 2008 के बाद पहला IPO होगा और समूह के किसी उपभोक्ता-केंद्रित कारोबार की पहली शेयर बाजार पेशकश होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    31 अक्टूबर तक iPhone 17 Pro पर ऑफर, क्रोमा से फोन खरीदने पर बैंक कैशबैक और ढेरों ऑफर

    October 22, 2026

    6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल

    October 22, 2026

    Indian Stock Market : 600 पॉइंट टूटा सेंसेक्स, हर सेक्टर में बिकवाली, जानिए कहां-कहां हुआ नुकसान

    October 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.