Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तुर्की-पाकिस्तान-सऊदी रक्षा समझौता: इस्लामिक एकजुटता या सिर्फ तात्कालिक स्वार्थों का मेल?
    • मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी,मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी…
    • BREAKING:वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल…
    • नेवी नगर,मुंबई में नौसैनिक समेत परिवार के 4 लोगों के शव मिलने से हड़कंप, दो महीने के बच्चे को भी दिया जहर…
    • राज्यपाल श्री डेका से चेन्नई के पत्रकारों ने सौजन्य भेंट की
    • स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’
    • आज 16 अगस्त को शिवपार्क कॉलोनी अमलेश्वर में होगा शिव रुद्राभिषेक एवं महाभंडारा का आयोजन
    • बहस के बाद हुई थी मारपीट,पत्नी को मारा जोर का चांटा, हुई बेहोश, सुबह मिली लाश… घबराकर पति ने भी दे दी जान…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Jio का सबसे सस्ता प्लान:189 में कॉलिंग और मैसेजिंग का फायदा
    तकनीकी

    Jio का सबसे सस्ता प्लान:189 में कॉलिंग और मैसेजिंग का फायदा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज के समय में बढ़ती रिचार्ज कीमतों ने मोबाइल यूजर्स का बजट बिगाड़ दिया है. खासकर उन लोगों के लिए, जो दो सिम इस्तेमाल करते हैं और दोनों नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं. ऐसे में हर महीने महंगे रिचार्ज कराना आसान नहीं होता. हालांकि, अगर आपको सिर्फ कॉलिंग और जरूरत भर के डेटा की जरूरत है, तो Jio का 189 रुपये वाला प्लान आपके लिए एक किफायती ऑप्शन साबित हो सकता है. कम कीमत में यह प्लान पूरे महीने नंबर को एक्टिव रखने के साथ कई जरूरी सुविधाएं भी देता है.आइए जानते हैं इस प्लान की खासियत.

    Jio के 189 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिलता है?

    Jio के इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिससे यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा पूरे वैलिडिटी पीरियड के दौरान टोटल 300 SMS भी मिलते हैं. डेटा बेनिफिट्स की बात करें, तो इस प्लान में कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट सेवा जारी रहती है, लेकिन स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है. इसके अलावा यूजर्स को JioTV का फ्री एक्सेस और 50GB तक JioAICloud स्टोरेज जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं.

    कैसे करें 189 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज?

    Jio का यह प्लान सभी थर्ड-पार्टी रिचार्ज ऐप्स पर उपलब्ध नहीं है. इसे एक्टिवेट करने के लिए MyJio ऐप का इस्तेमाल करना होगा. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में MyJio ऐप डाउनलोड करें और अपने Jio नंबर से लॉगिन करें. इसके बाद रिचार्ज सेक्शन में जाकर 189 रुपये वाला प्लान चुनें और पेमेंट पूरा कर दें. रिचार्ज सफल होते ही प्लान आपके नंबर पर एक्टिव हो जाएगा.

    किसके लिए है ये प्लान?

    अगर आप जियो को सेकेंडरी सिम की तरह इस्तेमाल करते हैं और आपको इसे सिर्फ एक्टिव रखना है, तो आप जियो के 189 रुपये वाला रिचार्ज कर सकते हैं. वहीं, अगर आप घर में वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं और आपको सिर्फ कॉलिंग की सुविधा चाहिए, तो भी ये प्लान आपके लिए बेस्ट है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एक OTP से कैसे जानें पूरी कॉल हिस्ट्री?

    August 14, 2026

    Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL लांच, कीमत और फिचर्स

    August 13, 2026

    Redmi का 9,210 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन जल्द आएगा, 8GB RAM भी

    August 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.