भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई ने केंद्रीय विधि मंत्रालय को अपने उत्तराधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की है। सीजेआई गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सीजेआई को लेकर ऐसी परंपरा है कि रिटायर होने से लगभग एक महीने पहले ही कानून मंत्रालय CJI से उनके उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश मांगता है। इसके बाद सीजेआई की तरफ से अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश की जाती है. इसी के बाद लगभग तय हो जाता है कि देश का अलग चीफ जस्टिस कौन बनेगा। सुप्रीम कोर्ट में इस समय सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस सूर्य कांत ही हैं। अगर वे सीजेआई बनते हैं तो वे भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे। वह 9 फरवरी, 2027 तक इस पद पर रहेंगे।
Trending
- वीबी- जीरामजी के अंतर्गत सारंगढ़ में स्व-सहायता समूहों की अभिनव पहल, 30 हजार सीड बॉल का वितरण
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी
- खड़गंवा के गज्जूपानी जलाशय के लिए 3 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत
- डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर
- बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन
- यूके व्यापार समझौते से प्रत्येक भारतीय के लिए बड़े अवसर खुलेंगे
- आ गया SBI फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ, कितना है इश्यू साइज
- आषाढ़ पूर्णिमा व्रत और स्नान-दान कब है? सुबह में लगेगी भद्रा, शाम को लक्ष्मी पूजा, मुहूर्त और महत्व

