Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»दावोस में कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने तगड़ी तारीफ करके खेला ‘मास्टरस्ट्रोक
    मुख्य समाचार

    दावोस में कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने तगड़ी तारीफ करके खेला ‘मास्टरस्ट्रोक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की बैठक में दावोस गए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने वैश्विक मंच पर बेंगलुरु की तगड़ी तारीफ की। डीके कुमार ने विदेशी निवेशकों के सामने बेंगलुरु को ‘द सिटी ऑफ द फ्यूचर (भविष्य का शहर।)’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु सिर्फ एक शहर से कहीं ज़्यादा है। यह टैलेंट और मौकों का पावरहाउस है। डीके शिवकुमार के वर्ल्ड लेवल पर शोकेस करने को उनकी विशेष रणनीति का हिस्सा मान जा रहा है। वे बतौर डिप्टी सीएम जहां बेंगलुरु में ज्यादा कंपनियों के आने की उम्मीद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु को वर्ल्ड लेवल पर उठाकर राजनीतिक दांव भी खेल दिया है।


    डीके ने की तगड़ी तारीफ

    भारत और एशिया के बड़े आईटी बेंगलुरु को टेक्नोलॉजी और नॉलेज कैपिटल के तौर पर जाना जाता है। डीके शिवकुमार ने दावोस में बेंगलुरु को ग्लोबल पार्टनर्स के साथ समावेशी विकास के लिए आगे बढ़ने का वादा किया। उन्हें ने बेंगलुारु में दिलचस्पी दिखाने और निवेश के भी आमंत्रित किया। डीके शिवकुमार कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के साथ राज्य प्रदेश कांग्रेस समिति के चीफ भी हैं। उनके ऊपर सामने आने वाले बेंगलुरु नगर निगम चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने का भी दबाव है। ऐसे में डीके दावोस में एक तीर से दो निशाने साधने की कोशिश की। गौरतलब हो कि पिछले कुछ समय से कुछ कॉरपोरेट और दिग्गजों ने बेंगलुरु की समस्याओं को मुखर होकर उठाया है। इसमें ट्रैफिक और टूटी सड़कें शामिल हैं।

    10 साल बाद होंगे चुनाव
    मुंबई में साढ़े आठ बाद चुनाव हुए तो वहीं बेंगलुरु में अब 10 साल के लंबे इंतजार के बाद नगर निगम चुनाव होंगे। अंतिम चुनाव 2015 में हुए थे। तब बीजेपी ने 100 सीटें जीती थीें। कांग्रेस को 76 सीटें सीटें मिली थीं। बेंगलुरु के निवार्चित प्रतिनिधियों का कार्यकाल 2020 में पूरा हो गया था। ऐसे में पिछले पांच साल से नगर निगम का कामकाज प्रशासक के आधीन है। कर्नाटक राज्य चुनाव आयोग ने 25 मई के बाद चुनाव कराने का ऐलान किया है। बेंगलुरु में बैलेट पेपर से चुनाव होगा। तब डीके शिवकुमार ने चतुराई से बेंगलुरु को दावोस में मजबूत से शोकेस करके निवेश को आर्कषित करने की कोशिश की।

    10 साल में बदल गई है बेंगलुरु की स्थिति
    बेंगलुरु में अभी कोई भी निर्वाचित पार्षद नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को 30 जून, 2026 तक चुनाव कराने को कहा है। मौजूदा कांग्रेस सरकार ने पिछले सात सितंबर में बेंगलुरु के स्थानीय प्रशासन में बड़ा बदलाव किया था। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) के 18 साल पुराने स्वरूप को समाप्त कर अब इसे एक नई त्रि-स्तरीय व्यवस्था में बदल दिया गया है। ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (GBA) एक यह एक एपेक्स बॉडी है, जो पूरे शहर के नियोजन और विकास की निगरानी करता है।

    अब हो गए हैं 369 वार्ड
    मुख्यमंत्री जीबीए के अध्यक्ष और बेंगलुरु के प्रभारी मंत्री खुद डी के शिवकुमार) इसके उपाध्यक्ष हैं। BBMP को विभाजित कर पांच अलग-अलग नगर निगम बनाए गए हैं। इनमें बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु ईस्ट, बेंगलुरु वेस्ट, बेंगलुरु नॉर्थ, बेंगलुरु साउथ शामिल हैं। प्रत्येक की अगुवाई एक कमिश्नर के पास है।नई व्यवस्था के तहत कुल वार्डों की संख्या बढ़ाकर लगभग 369 कर दी गई है। चुनावों में कर्नाटक सरकार के कामकाज के साथ इस व्यवस्था को लेकर लोगों की मत का भी फैसला होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत

    July 8, 2026

    एनकाउंटर या कोई गहरा राज छुपाने की साजिश? बारुईपुर पुलिस मुठभेड़ पर TMC सांसद कीर्ति आज़ाद ने उठाए सवाल

    July 8, 2026

    श्रीराम मंदिर में दान चोरी के मामले में SIT ने किए अहम खुलासे, मंदिर में हुईं 70 ‘चोरियां’, CCTV और गिनती में भी गड़बड़ी

    July 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.