Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
    • महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
    • छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
    • ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
    • रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
    • जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
    • रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
    • भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मजदूर परिवार ने सिर्फ 7 रुपये के टिकट से 1 करोड़ रुपये का बंपर लॉटरी इनाम जीता जीतने के बाद भी यह परिवार नहीं बन पाएगा ‘करोड़पति’ …
    मुख्य समाचार

    मजदूर परिवार ने सिर्फ 7 रुपये के टिकट से 1 करोड़ रुपये का बंपर लॉटरी इनाम जीता जीतने के बाद भी यह परिवार नहीं बन पाएगा ‘करोड़पति’ …

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    VIRAL VIDEO: पंजाब के फरीदकोट में महज 7 रुपये के लॉटरी टिकट ने एक गरीब मजदूर परिवार को रातों-रात अमीर तो बना दिया, लेकिन तकनीकी रूप से वे करोड़पति नहीं बन पाएंगे. कोटकपूरा की रहने वाली बिमला देवी ने सिक्किम स्टेट लॉटरी में एक करोड़ रुपये का बंपर इनाम जीता है. हालांकि, आयकर नियमों के चलते उनके बैंक खाते में पूरी राशि नहीं आएगी. लॉटरी की जीत पर लगने वाले फ्लैट 30 फीसदी टैक्स, सरचार्ज और सेस के गणित के कारण उनके इनाम से 34.32 लाख रुपये कट जाएंगे. टैक्स कटौती के बाद परिवार को करीब 65.68 लाख रुपये ही मिलेंगे.

    महज 7 रुपये ने बदली मजदूर परिवार की किस्मत

    बिमला देवी के पति दिहाड़ी मजदूरी करते हैं. बुधवार शाम को बिमला देवी रेलवे स्टेशन के पास बाजार में कुछ सामान खरीदने गई थीं. वहां एक स्टॉल देखकर उनके मन में विचार आया और उन्होंने सिर्फ सात रुपये में सिक्किम स्टेट लॉटरी का एक टिकट खरीद लिया. गुरुवार शाम को जब नतीजे आए, तो परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. जिस टिकट को उन्होंने सिर्फ 7 रुपये में खरीदा था, उस पर एक करोड़ रुपये का बंपर इनाम निकला था. दुकानदार का भी कहना है कि उनकी दुकान से निकला यह अब तक का सबसे बड़ा इनाम है. परिवार में जश्न का माहौल है और वे इस पैसे से बच्चों का भविष्य संवारने और खुद का काम शुरू करने की तैयारी में हैं.   

    सुनने में तो यही लगता है कि परिवार रातों-रात करोड़पति बन गया, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है. बिमला देवी के हाथ में एक करोड़ में से करीब 65.68 लाख रुपए ही आएंगे. बाकी के 34.32 लाख रुपये भारत सरकार के खाते में सीधे टैक्स के रूप में चले जाएंगे.  

    समझिए लॉटरी पर लगने वाले टैक्स का नियम

    आयकर कानून के मुताबिक, लॉटरी, गेम शो या सट्टेबाजी से जीती गई रकम को ‘आकस्मिक आय’ (Casual Income) माना जाता है. इस पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 115BB के तहत टैक्स वसूला जाता है, जिसके नियम आम कमाई से बिल्कुल अलग हैं. लॉटरी की रकम पर सामान्य टैक्स स्लैब (जैसे 5 या 7 लाख रुपये तक की छूट) लागू नहीं होता. साथ ही, इसमें सेक्शन 80C (LIC, PPF) या 80D (हेल्थ इंश्योरेंस) के तहत मिलने वाली किसी भी छूट का फायदा नहीं मिलता. ऐसी कमाई पर पहले ही रुपए से सीधा 30 फीसदी फ्लैट टैक्स लगता है, जो एक करोड़ पर 30 लाख बनता है. चूंकि इनाम की रकम 50 लाख रुपए से ज्यादा है, इसलिए इस टैक्स के ऊपर 10% सरचार्ज (3 लाख रुपये) और फिर कुल टैक्स पर 4% हेल्थ एंड एजुकेशन सेस (1.32 लाख रुपये) भी जुड़ता है.  

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…

    November 9, 2026

    रामपथ पर अयोध्या में त्रेतायुग की झलक, रामायण के सातों कांडों की झांकियों ने मोहा मन

    November 7, 2026

    बिहान से जुड़कर सरगम उत्पादक समूह की 36 महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, ‘वोकल फॉर लोकल’ को दे रहीं नई पहचान

    November 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.