Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान, सरकार पहुंच रही लोगों के द्वार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • लोक निर्माण विभाग के कार्यों में जनहित और तकनीकी दक्षता पर जोर, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी सुनिश्चित करने के निर्देश
    • क्या तेलंगाना में मिनिस्टर बनेंगी विजयशांति, रेवंत रेड्डी मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा
    • सीएम वीडी सतीशन ने रद्द की पिनराई विजयन सरकार की सबसे महत्वकांक्षी सिल्वरलाइन हाई-स्पीड रेल परियोजना
    • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर थलपति विजय ने नहीं कहा एक भी शब्द
    • काकोली घोष दस्तीदार को ‘Y’ श्रेणी की CISF सुरक्षा
    • अब कुख्यात नक्सली गुणा हांसदा भी करना चाहता है सरेंडर
    • पेंशनरों की हुंकार :“दोहरी नीति बंद करो, पेंशनरों को उनका अधिकार दो”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड : सोनप्रयाग में फंसे 10 हजार श्रद्धालुओं का हुआ रेस्क्यू
    BREKING NEWS

    केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड : सोनप्रयाग में फंसे 10 हजार श्रद्धालुओं का हुआ रेस्क्यू

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के बाद सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया क्षेत्र में लैंडस्लाइड का मामला सामने आया है। लैंडस्लाइड के कारण रास्ते में फंस गए करीब 10 हजार श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एसडीआरएफ ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूचना पर जिला नियंत्रण कक्ष डीसीआर रुद्रप्रयाग की ओर से मंगलवार रात 9:16 बजे एसडीआरएफ को रास्ते पर लैंडस्लाइड की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ सोनप्रयाग की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

    केदारनाथ रूट पर मुनकटिया में लैंडस्लाइड से मुख्य सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए। सूचना पर एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। रात का समय, खराब मौसम, पहाड़ी से लगातार गिरता मलबा और तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के कारण अत्यंत चुनौतीपूर्ण स्थिति में राहत और बचाव कार्य चलाया गया।

    एसडीआरएफ ने दी जानकारी

    एसडीआरएफ ने बताया कि टीमों ने सूझबूझ और धैर्य से सड़क के दूसरी ओर फंसे करीब 10,450 श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से मार्ग पार कराया गया। यह लैंडस्लाइड चार धाम यात्रा के मुख्य मार्ग पर तब हुआ, जब यात्रा का सबसे व्यस्त समय चल रहा था। उत्तराखंड में मौसम की अनिश्चितता यात्रा मार्गों को लगातार प्रभावित कर रही है। तीर्थयात्री सड़क के दोनों ओर फंस गए थे। ऊपर से गिरते मलबे और खराब मौसम के कारण बचाव कार्य धीमा हो गया।

    मंगलवार रात गौरीकुंड से थोड़ा आगे एक छोटा सा भूस्खलन हुआ था। हमने अर्थ मूवर्स (मशीनें) लगाकर कल शाम तक ही ज़्यादातर मलबा हटा दिया था। अब ट्रैफिक पूरी तरह से सामान्य है।

    विशाल मिश्रा, रुद्रप्रयाग डीएम
    एसडीआरएफ के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने बताया कि करीब 10,450 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालकर प्रभावित इलाके से दूसरी ओर पहुंचाया गया। अंधेरे के बीच श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक ले जाया गया । रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क पर जमा मलबा हटाया गया। इसके बाद मार्ग को फिर से सुचारू कर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई।

    पुलिस ने दी जानकारी

    उत्तराखंड पुलिस की ओर से केदारनाथ यात्रा के सुचारू रूप से जारी होने की जानकारी दी है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि सोनप्रयाग से श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित रूप से शटल प्वाइंट तक पहुंचाकर शटल सेवा से गौरीकुंड भेजा जा रहा है। गौरीकुंड से आगे श्री केदारनाथ धाम यात्रा जारी है। पुलिस ने तीर्थयात्रियों से दिशा-निर्देशों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड ढेर, पाकिस्तान में अज्ञात शख्स ने गोली मारकर कर दी हत्या

    May 21, 2026

    100 से ज्यादा लोगों पर FIR बांद्रा डिमोलिशन के दौरान भारी बवाल, पत्थरबाजी मामले में अब तक 16 गिरफ्तार

    May 21, 2026

    बलौदा बाजार के लवन रोड स्थित किराना गोदाम में लगी भीषण आग…

    May 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.