Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Lava Blaze Duo 3 भारत में लांच
    तकनीकी

    Lava Blaze Duo 3 भारत में लांच

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Lava Blaze Duo 3: Lava ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Lava Blaze Duo 3 लांच कर दिया है। यह फोन अपने डुअल-स्क्रीन डिजाइन को लेकर चर्चा में है, जो इस प्राइस सेगमेंट में कम देखने को मिलता है। Lava Blaze Duo 3 में फ्रंट के साथ-साथ रियर साइड पर भी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है और इसमें 120Hz डिस्प्ले, Dimensity सीरीज प्रोसेसर और Android 15 जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। कंपनी ने Lava Blaze Duo 3 को भारत में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में लांच किया है। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 16,999 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन 19 जनवरी से Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे Moonlight Black और Imperial Gold रंगों में पेश किया गया है।

    फोन के फीचर्स की बात करें तो Lava Blaze Duo 3 के फ्रंट में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर 1.6 इंच का AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले भी मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इस रियर स्क्रीन की मदद से यूजर्स बिना मेन डिस्प्ले ऑन किए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं, म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं और रियर कैमरे से सेल्फी लेते वक्त प्रीव्यू भी देख सकते हैं।

    परफॉर्मेंस के लिए Blaze Duo 3 में MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB LPDDR5 RAM मिलती है, जिसके साथ 6GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट भी दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है। Lava ने कहा है कि इस फोन को एक Android OS अपडेट और दो साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

    फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Lava Blaze Duo 3 में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। खास बात यह है कि फोन की सेकेंडरी रियर डिस्प्ले को मेन कैमरे के साथ सेल्फी प्रीव्यू के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, स्टीरियो स्पीकर्स, IR ब्लास्टर और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    32MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Moto G77 Power लांच

    July 8, 2026

    अब सिर्फ एक टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे मजेदार गेम्स! Meta ले आया ये नया ऐप

    July 4, 2026

    ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.