Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रेरणादायक कहानी:ट्रांसजेंडर मीरा रघुवंशी ने UGC NET में लहराया परचम, JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई
    • जन्मदिन पर छिना बच्चों से मां का साथ बच्चे रोकते रहे नहीं माना पिता,मां को बचाने में झुलसा 14 साल का बेटा…
    • महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट
    • पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी एयरफोर्स! अब Fly91 के साथ भरेंगे नई उड़ान…
    • कब्रों की कीमत 55 हजार से लेकर 4 लाख रुपये,अब कब्र भी होगी डिजाइनर?पाकिस्तान का वायरल वीडियो देख यूजर्स हैरान…
    • सोना 3 हफ्ते के निचले स्तर पर…तो वहीं चांदी भी गिरावट के साथ पड़ी फीकी…
    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा-सीधी हाईवे पर हुई दुर्घटना पर जताया दु:ख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने के निर्देश…
    • सैकड़ों घरों में घुसा पानी,बिहार में गंगा-गंडक से लेकर कर्मनाशा तक कहर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छोड़ दो भाई, अब नहीं करूंगी… लेडी कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ उसे खेत में घसीटती रही भीड़
    छत्तीसगढ़

    छोड़ दो भाई, अब नहीं करूंगी… लेडी कॉन्स्टेबल की वर्दी फाड़ उसे खेत में घसीटती रही भीड़

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के कोल खदान के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था। घटना 27 दिसंबर की है। उसका वीडियो अब सामने आया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने लेडी कॉन्स्टेबल के साथ अभद्रता की थी। उसकी वर्दी फाड़कर खेतों में घसीटा था। साथ ही झाड़ू और चप्पल दिखा रहे थे कि किससे से मारूं। वहीं, लेडी कॉन्स्टेबल आबरू बचाने के लिए रो और गिड़गिड़ा रही थी।

    भाई छोड़ दो और माफ कर दो

    दरअसल, कॉन्स्टेबल वहां कोल ब्लॉक की सुरक्षा के लिए थी। वह प्रदर्शनकारियों के हत्थे चढ़ गई। इस दौरान उनलोगों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। साथ ही अर्धनग्न कर उसे खेतों में दौड़ाया और गिराकर घसीटने लगे। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लेडी कॉन्स्टेबल उनके सामने इज्जत की भीख मांग रही है। वह हाथ जोड़कर विनती कर रही है कि भाई छोड़ दो। मैं अब नहीं करूंगी। वहीं, प्रदर्शनकारी उसे लगातार डरा रहे हैं। वायरल वीडियो में एक प्रदर्शनकारी कह रहा है कि चप्पल से मारूं या झाड़ू से। वह लगातार उसे चप्पल दिखा रहा है। साथ ही कहता है कि तुम क्यों आई थी। उसे वह यहां से भाग जाने को कहता है।

    कोयला खदान का विरोध कर रहे थे लोग

    दरअसल, जेपीएल कोयला खदान के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया था। JPL कोयला खदान सेक्टर-1 कोल ब्लॉक से प्रभावित 14 गांवों के लोग 12 दिसंबर से धरने पर बैठे थे। इसके बाद 27 दिसंबर 2025 की सुबह लगभग 9 बजे लिबरा चौक पर हुई, जब करीब 300 ग्रामीण जमा हो गए और सड़क पर बैठकर यातायात बाधित करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख, सुबह करीब 10 बजे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की और उन्हें धरनास्थल पर वापस भेजा। कुछ समय के लिए माहौल शांत हुआ, लेकिन तनाव बना रहा। दोपहर तक, आसपास के गांवों से और लोग भी मौके पर पहुंचने लगे, जिससे भीड़ की संख्या लगभग 1000 तक पहुंच गई। घरघोड़ा के एसडीएम और पुलिस अधिकारी लगातार माइक से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेरणादायक कहानी:ट्रांसजेंडर मीरा रघुवंशी ने UGC NET में लहराया परचम, JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई

    September 3, 2026

    महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट

    September 3, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.