Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…
    • पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…
    • चुनाव : मुफ्त बांट से पिसती है अर्थव्यवस्था
    • एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…
    • असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…
    • 19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
    • बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी
    • ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर पर तेंदुए ने किया हमला, अकेले लड़ गया शख्स, देख लोग बोले- ये मजदूर का हाथ है
    BREKING NEWS

    ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर पर तेंदुए ने किया हमला, अकेले लड़ गया शख्स, देख लोग बोले- ये मजदूर का हाथ है

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक ईंट भट्ठे का है, जहां अचानक एक तेंदुआ मजदूरों पर हमला कर देता है, लेकिन इसी दौरान जो हुआ, उसने हर किसी को हैरत में डाल दिया. 35 वर्षीय मजदूर मिहीलाल ने निडरता दिखाते हुए अकेले तेंदुए से भिड़ंत कर डाली और उसे जमीन पर गिरा दिया. 

    ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर पर तेंदुए ने किया हमला

    वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ अचानक मजदूरों की तरफ दौड़ता है, जिससे सभी लोग भागने लगते हैं, लेकिन मिहीलाल बिना डरे तेंदुए का सामना करता है. करीब 2 मिनट तक दोनों के बीच जबरदस्त संघर्ष होता है. तेंदुआ पूरी ताकत से हमला करता है, लेकिन मिहीलाल भी पूरे साहस के साथ उससे जूझते हैं. ऊपर खड़े लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहे थे और कुछ लोग ऊपर से ईंटें फेंककर तेंदुए को भगाने की कोशिश करते हैं. हालांकि, कुछ ईंटें मिहीलाल को भी लग जाती हैं. इसके बावजूद वह तेंदुए की पकड़ में आए बिना उसे दबोचकर नीचे गिरा देता है. आखिर में तेंदुआ थककर खेतों की ओर भाग जाता है, जहां बाद में वन विभाग की टीम उसे पकड़ लेती है.

    दहशत के बीच साहस की मिसाल बना यूपी का मजदूर

    इस वीडियो को ट्विटर/X पर @STUMPMIC25667 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. सोशल मीडिया पर लोग मिहीलाल की दिलेरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, इतने लोग थे, सब तमाशा देख रहे थे, अगर दो लोग भी मदद करते तो यह मजदूर अकेला न होता. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ईंटें ऊपर से फेंकने की जगह अगर लोग नीचे उतरते तो तेंदुआ जल्दी काबू में आ जाता. यह वीडियो एक मिसाल बन गया है कि साहस और हिम्मत किसी भी जानवर से बड़ी हो सकती है. मिहीलाल जैसे लोगों की बहादुरी ने यह साबित कर दिया कि संकट के समय डर नहीं, हिम्मत काम आती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…

    May 6, 2026

    असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…

    May 6, 2026

    बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग,बंगाल के संदेशखाली में भड़की हिंसा,5 सुरक्षाकर्मी घायल…

    May 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.