Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, अब जमा पैसों का क्या होगा?
    व्यापार

    Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, अब जमा पैसों का क्या होगा?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इस समय देश के करोड़ों Paytm यूजर्स के मन में एक ही सवाल है- “क्या मेरा पैसा सुरक्षित है?” RBI ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस खबर से हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन सच्चाई यह है कि जो होना था, वो दो साल पहले ही हो चुका था। यह फैसला तो बस एक औपचारिकता थी।

    RBI ने आखिर लाइसेंस क्यों रद्द किया?

    24 अप्रैल को जारी अपनी प्रेस रिलीज में भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि Paytm Payments Bank Limited (PPBL) का कामकाज जमाकर्ताओं के हितों के खिलाफ चल रहा था। यह फैसला एक दिन में नहीं लिया गया। मार्च 2022 में RBI ने पेटीएम को पहली चेतावनी दी थी और बैंक को नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया था। फिर 2024 की शुरुआत में और सख्ती हुई। न नई जमा, न वॉलेट में पैसे डालो, न कोई बड़ा बैंकिंग काम होगा। 15 मार्च 2024 तक PPBL सिर्फ नाम का बैंक रह गया था। बस पुराना पैसा निकालने की सुविधा बची थी। दो साल तक यह बैंक ऐसे ही रहा। अब RBI ने बाकायदा बंद करने का एलान कर दिया है।

    Paytm वॉलेट का क्या होगा?

    मार्च 2024 से ही Paytm वॉलेट में नए पैसे नहीं डाले जा सकते थे। जो पैसे पहले से थे, वो खर्च हो सकते थे। ज्यादातर लोग पिछले दो सालों में या तो वो पैसे खर्च कर चुके हैं या निकाल चुके हैं। अगर अभी भी आपके वॉलेट में कुछ बचा है तो उसे खर्च कर सकते हैं। बस नया पैसा नहीं डाल सकते। RBI ने यह पूरा खेल धीरे-धीरे समेटा, ताकि किसी को अचानक झटका न लगे।

    क्या पेटीएम का UPI बंद होगा?

    यह सबसे जरूरी बात है। Paytm पर UPI पेमेंट, QR कोड स्कैन, बिल भुगतान सब कुछ पहले की तरह चलता रहेगा। आप पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। यूपीआई सिस्टम सीधे बैंकों के नेटवर्क से जुड़ा होता है, इसलिए इसमें कोई दिक्कत नहीं आएगी। साल 2024 में ही Paytm ने अपनी UPI सेवाएं PPBL से हटाकर दूसरे बैंकों से जोड़ ली थीं। Yes Bank और अन्य पार्टनर बैंकों के जरिए अब यह सेवा चलती है। PPBL से इसका कोई लेना-देना नहीं रहा।

    जिनका पैसा पेटीएम पेमेंट बैंक में है, वे क्या करें?

    आरबीआई ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पेटीएम पेमेंट बैंक के पास इतना फंड है कि वह अपने सभी ग्राहकों का पैसा वापस कर सकता है। यानी आपका भी पेसा PPBL के सेविंग अकाउंट में है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ग्राहकों को अब अपना पैसा वापस निकाल लेना चाहिए।

    Paytm ने क्या कहा?

    One97 Communications यानी पेटीएम की मूल कंपनी ने बिल्कुल साफ कर दिया है कि उनका PPBL से अब कोई खास रिश्ता नहीं है। 31 मार्च 2024 तक कंपनी ने PPBL में अपना पूरा निवेश बट्टे खाते में डाल दिया था। UPI, मर्चेंट पेमेंट, QR कोड, Soundbox, Paytm Money ये सब पहले की तरह काम करते रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “दुकान पर ‘QR Code’ को क्यों ‘Scanner’ बुलाते हैं लोग?

    June 19, 2026

    बंगाल में इंफ्रास्ट्रक्चर बनायेंगे गौतम अडाणी, सरकार को निवेश प्रस्ताव भेजने की तैयारी

    June 19, 2026

    आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, इन्फोसिस 8% से ज्यादा टूटा, जानिए वजह

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.