Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई
    • आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा
    • जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    • छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
    • माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर से की सौजन्य भेंट
    • रात भर चली जद्दोजहद, सुबह होते ही चोरों का बना ‘कार्टून’ शो…
    • स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»कोलकाता समेत सूबे के कई हिस्सों में मंगलवार की शाम को भूकंप के हल्के से मध्यम झटके…
    BREKING NEWS

    कोलकाता समेत सूबे के कई हिस्सों में मंगलवार की शाम को भूकंप के हल्के से मध्यम झटके…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता –  पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत सूबे के कई हिस्सों में मंगलवार की शाम को भूकंप के हल्के से मध्यम झटके महसूस किए गए। बता दें कि इस भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार में पाया गया है। सूबे के अधिकारियों के अनुसार, अभी तक किसी तरह की कोई जान-माल की हानि या संपत्ति को नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। हालांकि भूकंप के झटकों ने शहरवासियों में कुछ देर के लिए दहशत से भर दिया था।

    यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर यानी कि EMSC के आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र म्यांमार के अक्याब (Akyab) से करीब 113 किलोमीटर पूर्व में था। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज यानी कि GFZ ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.0 (कुछ रिपोर्टों में 5.9) थी और यह जमीन से केवल 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। बताया जा रहा है कि इतनी कम गहराई के कारण ही म्यांमार में आए इस भूकंप के झटके कोलकाता तक महसूस हुए। 

    बता दें कि इस भूकंप के झटके न सिर्फ कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य इलाकों में, बल्कि पड़ोसी बांग्लादेश के भी कई हिस्सों में भी महसूस किए गए। भूकंप को लेकर सोशल मीडिया पर भी हलचल देखने को मिली और लोग इससे जुड़े अनुभव साझा करते नजर आए। भूकंप के झटकों की वजह से कई लोग घरों से बाहर निकल आए थे। EMSC के मुताबिक, पिछले 71 घंटों में म्यांमार में यह तीसरा भूकंप था। इससे पहले रविवार को बांग्लादेश में भूकंप आया था, लेकिन वहां भी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    घंटाघर स्थित जवाहर गेट के पास एक जूते के शोरूम में लगी भीषण आग कई दमकल गाड़िया पहुँची…

    July 7, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण

    July 7, 2026

    फायरिंग और फिरौती मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर बोले- न्यूट्रलाइज हुई गैंग की एक्टिविटी

    July 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.