Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
    • महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
    • छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
    • ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
    • रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
    • जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
    • रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
    • भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»दशहरे की तरह दिवाली के त्योहार पर भी कुछ राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल
    मौसम

    दशहरे की तरह दिवाली के त्योहार पर भी कुछ राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दशहरे की तरह दिवाली के त्योहार पर भी कुछ राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है. 

    धनतेरस के बाद छोटी दिवाली से लेकर दीपावली और फिर भाई दूज तक कई राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है. मौसम विभाग ने 19 अक्टूबर से कई राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो गया है.मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, मॉनसून की विदाई के बाद उत्तर भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में तो धुंध छाई रहेगी, लेकिन वर्षा के आसार नहीं है. लेकिन दक्षिण भारत के राज्यों आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में भारी बारिश हो रही है.

    मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल
    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 19-22 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 19-21 अक्टूबर के बीच ओडिशा में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 21 और 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में 20-22 अक्टूबर के दौरान और पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 21 और 22 अक्टूबर को बिजली कड़कने और हल्की बारिश के आसार हैं.

    केरल से कर्नाटक तक बारिश की चेतावनी
    अगले दो दिनों में केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी है. 19 से 24 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 20 और 22-24 अक्टूबर के दौरान साउथ कर्नाटक और 18-19 के साथ 23-24 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक में बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश में रायलसीमा क्षेत्र में बारिश की चेतावनी है.

    तमिलनाडु में भी रेन अलर्ट
    22-24 अक्टूबर को तटीय इलाकों और रायलसीमा क्षेत्र में बारिश हो सकती है. उत्तरी तमिलनाडु और तटीय इलाकों में 22 और 23 अक्टूबर को बारिश के आसार हैं.दक्षिण पूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है. कर्नाटक और केरल तट के निकट ये प्रेशर जोन में बदल गया था. इससे समुद्र तल से करीब 6 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवात सक्रिय हो गया है. यह पश्चिम उत्तर पश्चिम की दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. अगले 36 घंटों में इसके भारी दबाव क्षेत्र में बदलने के आसार हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स

    November 3, 2026

    छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मुरासु’ का असर: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता…

    November 3, 2026

    चक्रवात अर्नब का कहर: ओडिशा के गंजाम में 300 गांव बाढ़ में घिरे; आंध्र में राहत कार्य तेज करने के निर्देश

    October 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.