Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»इंदौर में बाल विकास विभाग के अफसर पर लोकायुक्त का छापा, आय से ज्यादा मिली संपत्ति
    मुख्य समाचार

    इंदौर में बाल विकास विभाग के अफसर पर लोकायुक्त का छापा, आय से ज्यादा मिली संपत्ति

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मीनारायण कंडवाल के एक ही ठिकाने पर एक साथ तीन टीमों ने छापेमारी की. प्रारंभिक जांच में अधिकारी के पास आय से अधिक संपत्ति मिलने का खुलासा हुआ है.

    रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कुल आय ढाई करोड़ होना चाहिए थी, लेकिन कुल अर्जित आय साढ़े नौ करोड़ पाई गई है. लोकायुक्त की इस कार्रवाई से विभागीय गलियारों में हड़कंप मच गया है. जांच के दौरान अधिकारी और उनके परिजनों से जुड़ी करीब 9.50 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों का खुलासा हुआ है. 

    जांच में क्या सामने आया?

    लोकायुक्त पुलिस के निरीक्षक आशुतोष मिठास ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर राजेश सहाय को मिली शिकायत और उसके सत्यापन के बाद विशेष न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर कार्रवाई की गई. जांच में सामने आया कि कंडवाल ने अपने लगभग 30 वर्षों के सेवाकाल के दौरान इंदौर, पीथमपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश किया. अब तक 14 संपत्तियों की जानकारी मिली है, जिनमें शहर के पॉश इलाके स्कीम 140 में कीमती रिहायशी प्लॉट, कई कृषि भूमि और अन्य अचल संपत्तियां शामिल हैं. 

    वहीं, इंदौर के स्कीम नंबर-103 स्थित एक चार मंजिला भवन भी जांच के दायरे में है. भवन की तीन मंजिलों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है, जिसमें कंडवाल खुद एक जिम संचालित करते हैं, जबकि ऊपरी मंजिल पर उनका निवास बताया गया है. लोकायुक्त की टीम यहां दस्तावेजों और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है.

    2.5 करोड़ से 9.5 करोड़ तक पहुंची संपत्ति

    पुलिस के मुताबिक, कंडवाल वर्ष 1996 से सरकारी सेवा में हैं और करीब 30 वर्षों की नौकरी में उनकी वेतन से कुल आय लगभग 2.5 करोड़ रुपये रही है. जांच के बाद उनकी कुल संपत्ति करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि वैध आय लगभग ढाई करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है. एक बैंक लॉकर की भी जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है. लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, छापे की कार्रवाई जारी है और संपत्तियों का आंकड़ा तथा मूल्यांकन और बढ़ सकता है. जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आते हैं उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट

    June 19, 2026

    हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.