Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG News : ISI का एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था सूचना, जांजगीर पुलिस ने दबोचा
    • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
    • सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री श्री साय
    • प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
    • सूजी से बनाएं ये 3 सुपर क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स, शाम की छोटी सी भूख को मिनटों में करेगी शांत
    • पाक PM ने दी बड़ी खबर, ईरान-अमेरिका वार्ता सफल, 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए रोडमैप तैयार
    • UK के प्रधानमंत्री स्टारमर ने दिया इस्तीफा, एक दशक में 7वें पीएम ने कार्यकाल पूरा होने से पहले छोड़ा पद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»कैदी और महिला अधिकारी की लव स्टोरी, 14 साल जेल में रहे धर्मेंद्र सिंह ने फिरोजा खातून से की शादी
    मुख्य समाचार

    कैदी और महिला अधिकारी की लव स्टोरी, 14 साल जेल में रहे धर्मेंद्र सिंह ने फिरोजा खातून से की शादी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेम न धर्म की दीवार देखती है और न ही समाज की बंदिशों को. मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक ऐसा ही प्रेम विवाह का मामला सामने आया है. यहां  केंद्रीय जेल सतना में पदस्थ सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून को पूर्व कैदी धर्मेंद्र सिंह से प्रेम हो गया और फिर दोनों ने रीति रिवाज से विवाह कर लिया है.  मंगलवार (5 मई) को सतना की केंद्रीय जेल की सहायक जेल अधीक्षिका फिरोजा खातून ने हत्या के मामले में 14 साल की सजा काट चुके धर्मेंद्र सिंह सेहिंदू रीति रिवाज से छतरपुर के लवकुशनगर में शादी की है.

    इस विवाह में कन्यादान सतना के बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने किया है. धर्मेंद्र सिंह चंदला निवासी उक्त युवक सतना की जेल में हत्या के मामले आजीवन कारावास की सजा काट रहा था. वहीं, दोनों का प्रेम परवान चढ़ गया. जेल की चारदीवारी के भीतर कानून-व्यवस्था संभालने वाली अधिकारी ने संदेश दिया कि मोहब्बत और इंसानियत का कोई मजहब नहीं होता. मुस्लिम अधिकारी के परिजन इस शादी से नाराज थे, वे विवाह में शामिल नहीं हुए तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवती का कन्यादान लेकर विवाह में सहयोग किया.

    क्या है पूरा मामला?

    केंद्रीय जेल सतना में सहायक जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थ मुस्लिम महिला अधिकारी फिरोजा खातून की मुलाकात ड्यूटी के दौरान धर्मेंद्र से हुई थी. जेल में महिला अधिकारी वारंट इंचार्ज थी. वहीं सजा काट रहा युवक वारंट का काम करता था. यहां दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, फिर प्यार परवान चढ़ा. दोनों ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला लिया. शादी पूरी तरह से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई.

    जेल में चर्चा का विषय रही यह शादी

    शादी की खबर सामने आते ही केंद्रीय जेल सतना में यह मामला चर्चा का विषय बन गया. कैदी से लेकर अधिकारी तक सभी ने इस जोड़े को बधाई दी. मुस्लिम अधिकारी ने ड्यूटी में जितनी ईमानदारी दिखाई है, निजी जीवन में भी उतनी ही हिम्मत दिखाई है. कुछ लोग इस विवाह की सराहना कर रहे हैं तो कुछ इसके विरोध में भी दिखाई दिए. हालांकि, लेडी जेलर अफसर ने किसी की कोई परवाह नहीं की. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्श जारी, आज शाम निकलेगा कैंडल मार्च

    June 22, 2026

    जनसंख्या बचाने के लिए सरकार ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को पुरस्कृत करे, असम में मौलाना बदरुद्दीन अजमल का बयान

    June 22, 2026

    NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्श जारी, आज शाम निकलेगा कैंडल मार्च

    June 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.