Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»अस्पताल के सुरक्षा गार्ड को कुर्सी से बांधकर लाखों रुपये की मशीनों की चोरी…
    क्राइम

    अस्पताल के सुरक्षा गार्ड को कुर्सी से बांधकर लाखों रुपये की मशीनों की चोरी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश– मऊ जिले में अस्पताल के सुरक्षा गार्ड को कुर्सी से बांधकर लाखों रुपये की मशीनों की चोरी की गई. घटना दक्षिण टोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाहादीपुरा स्थित आजमी अस्पताल की है. पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार आजमी अस्पताल में 23 जनवरी की देर आधी चोरी की गई. चोरों ने पहले अस्पताल में तैनात गार्ड को बंधक बनाया और उसे कुर्सी से बांध दिया. इसके बाद चोर बड़े आराम से डायलिसिस मशीन को उठाकर लारी में लाद कर फरार हो गए. चोरी के दौरान चोर एकदम बेखौफ नजर आए.

    इस घटना से अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि इस तरह की दुस्साहस भरी वारदात से अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस मामले को लेकर जब दक्षिण टोला थानाध्यक्ष बसंत लाल से फोन पर बात की गई तो उन्होंने चोरी की पुष्टी करते हुए कहा कि चोरी गई डायलिसिस मशीन पुरानी थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 से 17 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है.

    उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है. अस्पताल मालिक को थाने बुलाया गया है और तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का इसमें आगे कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या

    May 15, 2026

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.