Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल18 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखिए किसकी कहां हुई तैनाती…
    • मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच के 36 युवाओं से मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय संवाद
    • राज्यपाल ने किया 26वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर एवं कैडेट जूडो चौम्पियनशिप का शुभारंभ
    • प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
    • रायपुर दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार
    • मामूली विवाद में बाउंसर को लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट
    • ऊना अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मां-बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, October 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»अक्टूबर के मौसम में गर्मी से जल रहा महाराष्ट्र मुंबई और रायगढ़ में लू का अलर्ट ,मोसंबी के हरे-भरे बगीचे पूरी तरह सूखकर नष्ट…
    मौसम

    अक्टूबर के मौसम में गर्मी से जल रहा महाराष्ट्र मुंबई और रायगढ़ में लू का अलर्ट ,मोसंबी के हरे-भरे बगीचे पूरी तरह सूखकर नष्ट…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र में मानसून की विदाई के बाद गर्मी और उमस बढ़ गई है. मुंबई लोकल की पटरियों पर तापमान का असर दिखा, वहीं सिंधुदुर्ग में स्कूलों की टाइमिंग बदलने की मांग उठी है.  इस मौसम में सुबह और शाम थोड़ी ठंडक महसूस होने लगती है लेकिन महाराष्ट्र से गर्मी जा ही नहीं रही. मानसून की विदाई होते ही हीट और लू का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी कर दिया है. मौसम इतना ज्यादा गर्म है कि बाग-बगीचे सूख रहे हैं. पेड़ों पर लगे फलों का रस भी गर्मी ने पूरी तरह से चूस लिया है. पेड़ों पर लगे फल गर्मी से झुलस गए हैं. मई-जून की गर्मी वाला हाल अक्टूबर के बदलते मौसम में देखने को मिल रहा है. 

    बारिश का सीजन खत्म, जब झुलसाएगी गर्मी

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, पुणे के मुताबिक, महाराष्ट्र से दक्षिण-पश्चिम मानसून की आधिकारिक वापसी हो चुकी है. इसके साथ ही राज्य में बारिश का सीजन पूरी तरह खत्म हो गया है. अब अक्टूबर हीट का असर तेज होने की संभावना है तापमान में अचानक हुई बढ़ोतरी को देखते हुए मुंबई और रायगढ़ जिलों के लिए लू और हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

    और गर्मी बढ़ने के आसार

    महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सूखा रहने की संभावना है. महाबलेश्वर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पश्चिमी घाट के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन बड़े पैमाने पर बारिश की उम्मीद नहीं है. कम बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में पानी को लेकर भी चिंता बढ़ सकती है. 1 जून से 30 सितंबर के बीच महाराष्ट्र में सामान्य औसत से करीब 19 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई. हालांकि, IMD के आंकड़ों के आधार पर इस कमी को अभी सामान्य मानसूनी स्थिति की सीमा में माना गया है.

    किस इलाके में कैसे रहेगा मौसम?

    8 अक्टूबर को कोंकण क्षेत्र में ज्यादातर जगह मौसम सूखा रहने की संभावना है. रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. दिन का तापमान करीब 37 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है. उत्तर महाराष्ट्र में भी अगले चार-पांच दिनों में मौसम मुख्य रूप से सूखा रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री रह सकता है. पुणे, अहिल्यानगर, सतारा और सोलापुर में भी मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा. कोल्हापुर, सांगली और पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. यहां तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

    मुंबई और रायगढ़ में लू का अलर्ट जारी

    मौसम वैज्ञानिक, डॉ. एसडी. सानप ने ठाणे और पालघर जिलों में बहुत ज्यादा उमस और चिपचिपी गर्मी का अनुमान जताया जा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अक्टूबर में दोपहर के समय धूप बहुत तेज रहेगी. जिससे लोगों को तीखी लू और तेज गर्मी के थपेड़े झेलने पड़ सकते हैं. मौसम में आए इस बदलाव और भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन और विशेषज्ञों ने नागरिकों को पर्याप्त पानी पीने और सीधी धूप से बचने की सलाह दी है. 

    गर्मी से मोसंबी के बगीचे सूख गए

    पानी की कमी की वजह से से मोसंबी के बगीचे सूख गए हैं. देखने से लग रहा है कि जैसे गर्मी और उमस ने उनका पूरा रस चूस लिया है. महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में जल संकट का असर बागवानी पर गंभीर रूप से दिखने लगा है. पानी की भारी कमी के कारण कई क्षेत्रों में मोसंबी के हरे-भरे बगीचे पूरी तरह सूखकर नष्ट हो गए हैं. किसानों के इस बड़े नुकसान का जायजा लेने के लिए एक विशेष जांच दल ने प्रभावित खेतों का दौरा किया.जांच दल ने मौके पर पहुंचकर फसलों के नुकसान का मुआयना किया, ताकि प्रभावित किसानों के लिए राहत और मुआवजे की दिशा में आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जा सके.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ऊना अस्पताल में डिलीवरी के दौरान मां-बच्चे की मौत पर परिजनों का हंगामा

    October 9, 2026

    होमगार्ड पति पर हत्या का आरोप, जिस घर में गूंजती थीं पत्नी-बेटी की आवाजें, वहीं पसरा मातम…

    October 9, 2026

    दिल्ली-NCR में पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का अंत तय, 2040 तक सिर्फ EV दौड़ेंगी

    October 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.