Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG News : ISI का एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था सूचना, जांजगीर पुलिस ने दबोचा
    • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
    • सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री श्री साय
    • प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
    • सूजी से बनाएं ये 3 सुपर क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स, शाम की छोटी सी भूख को मिनटों में करेगी शांत
    • पाक PM ने दी बड़ी खबर, ईरान-अमेरिका वार्ता सफल, 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए रोडमैप तैयार
    • UK के प्रधानमंत्री स्टारमर ने दिया इस्तीफा, एक दशक में 7वें पीएम ने कार्यकाल पूरा होने से पहले छोड़ा पद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»सूजी से बनाएं ये 3 सुपर क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स, शाम की छोटी सी भूख को मिनटों में करेगी शांत
    अजब गजब

    सूजी से बनाएं ये 3 सुपर क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स, शाम की छोटी सी भूख को मिनटों में करेगी शांत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शाम के 6 बजते ही जो भूख लगती है, उसका कोई भी मुकाबला नहीं होता. लेकिन सबसे बड़ी मुसीबत उस समय आती है, जब यह समझ ही नहीं आता कि चाय के साथ खाएं तो क्या खाएं. हर शाम वही घिसे-पिटे बिस्कुट और ठेले पर मिलने वाली चीजें खाकर हम बोर हो जाते हैं, साथ ही सेहत को लेकर चिंता भी बनी रहती है. अगर आपके घर पर भी हर शाम ‘क्या बनेगा?’ वाला ड्रामा होता रहता है, तो अब आपको टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आपकी किचन में रखी हुई सूजी इस प्रॉब्लम का बेस्ट और परफेक्ट इलाज है. सूजी की सबसे अच्छी बात यह है कि इससे बनने वाली चीजें बहुत ही ज्यादा क्रिस्पी बनती हैं और इन्हें पकाने के लिए आपको घंटों माथापच्ची भी नहीं करनी पड़ती. तो चलिए, सूजी से बनने वाले इन इवनिंग स्नैक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं और साथ ही इन्हें किस तरह से बनाना है, यह भी जानते हैं.

    ट्राय करें सूजी और आलू के क्रिस्पी कट्स

    यह एक ऐसा स्नैक है जिसे सिर्फ आपके बच्चे ही नहीं, बल्कि घर के बड़े भी काफी ज्यादा पसंद करेंगे. इसे बनाना बेहद ही आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में एक कप पानी गर्म करें. इसके बाद इस पानी में थोड़ा सा नमक, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरी मिर्च और एक चम्मच तेल डालें. जब पानी उबलने लगे, तो इसमें आधा कप सूजी डालकर लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न पड़ें. जब सूजी गाढ़ी होकर कड़ाही छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें. अब इस मिश्रण को एक बर्तन में निकालें और इसमें दो उबले और मैश किए हुए आलू मिक्स करें. इसके बाद इसमें बारीक कटा हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला डालें. अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर आटे की तरह गूंथ लें और फिर इसके बाद इसे पसंदीदा शेप दें और गरम तेल में गोल्डन होने तक डीप फ्राई या शैलो फ्राई करें. लास्ट में इसे हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें और पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करें.

    फ्रेंच फ्राइज के शौकीन ट्राय करें चटपटी सूजी फिंगर्स

    अगर आप फ्रेंच फ्राइज के शौकीन हैं, तो सूजी फिंगर्स आपको बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाली है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को हल्के गुनगुने पानी में दही के साथ मिलाकर 10 मिनट के लिए रख दें. जब सूजी फूल जाए, तो इसमें बारीक कटी प्याज, शिमला मिर्च, कुटी हुई लाल मिर्च, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं. इस गाढ़े घोल को एक थाली में थोड़ा सा तेल लगाकर फैला लें और 5 से 7 मिनट के लिए भाप में पकाएं. जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे चाकू की मदद से लंबे टुकड़ों में काट लें. अब इन टुकड़ों को कॉर्नफ्लोर के पतले घोल में डुबोकर ब्रेड क्रम्ब्स से लपेटें और गरम तेल में क्रिस्पी होने तक तल लें. इस स्नैक की सबसे खास बात है कि यह बाहर से क्रिस्पी लेकिन अंदर से बेहद ही सॉफ्ट होता है.

    कम तेल में बनाएं सूजी और दही के अप्पे

    कम तेल में कुछ बहुत ही टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो सूजी के अप्पे सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं. इसके लिए एक कप सूजी में आधा कप दही और आधा कप पानी मिलाकर एक मीडियम गाढ़ा बैटर तैयार करें. अब इस बैटर को 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें. इसके बाद इसमें अपनी पसंद की सब्जियां जैसे कद्दूकस की हुई गाजर, बारीक कटी बीन्स, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. अब तड़के के लिए एक छोटे पैन में एक चम्मच तेल गरम करें, उसमें राई और कढ़ी पत्ता चटकाकर बैटर में डाल दें. लास्ट में थोड़ा सा इनो या बेकिंग सोडा मिलाकर मिक्स करें. इसके बाद एक अप्पे पैन को हल्के तेल से ग्रीस करें और उसमें यह बैटर भरकर दोनों तरफ से पलट-पलट कर गोल्डन होने तक सेक लें. नारियल की चटनी के साथ यह स्नैक बेहद ही लाजवाब लगते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    …लाल टोपी पहन फ्लाइट में पहुंची 5 साल की बच्ची… 

    June 21, 2026

    फनी साउंड पर दुल्हन ने किया जोरदार डांस, देखते ही हंसी से लोटपोट हो गए लोग

    June 19, 2026

    बाकी दुनिया से सालों आगे है भारत…’ UPI का लाइव जादू देख फटी रह गईं इस विदेशी मेम की आंखें

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.