Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»ममता-स्टालिन हार, नतीजों के बाद INDIA अलायंस से निराश दिखीं प्रियंका चतुर्वेदी
    राजनीति

    ममता-स्टालिन हार, नतीजों के बाद INDIA अलायंस से निराश दिखीं प्रियंका चतुर्वेदी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए विपक्षी एकता को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के भीतर ही कुछ दलों द्वारा टीएमसी और डीएमके की हार पर जिस तरह का जश्न और घमंड दिखाया जा रहा है, वह बेहद शर्मनाक है. उनके मुताबिक, यह रवैया विपक्ष की मजबूती को कमजोर करता है.

    प्रियंका चतुर्वेदी ने याद दिलाया कि ऐसा ही व्यवहार पहले भी देखने को मिला था, जब अरविंद केजरीवाल और तेजस्वी यादव चुनाव हारे थे. यहां तक कि आम आदमी पार्टी में हाल ही में हुए अंदरूनी विवाद के दौरान भी कुछ सहयोगी दलों का यही रुख सामने आया. उनका कहना है कि यह प्रवृत्ति गठबंधन के लिए नुकसानदायक है.

    उन्होंने यह भी कहा कि अब उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों को लेकर अखिलेश यादव को निशाना बनाया जा रहा है. ऐसे समय में जब विपक्ष को एकजुट रहने की जरूरत है, तब इस तरह की बयानबाजी गलत संदेश देती है.

    बीजेपी को मिलता है फायदा

    प्रियंका चतुर्वेदी ने साफ कहा कि विपक्ष के अंदर इस तरह के मतभेदों का सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिलता है. मतदाता भी ऐसे बंटवारे को पसंद नहीं करते और यही वजह है कि विपक्ष कई बार मजबूत स्थिति में होते हुए भी पीछे रह जाता है.

    ‘गठबंधन क्यों बना, यह याद रखें’

    उन्होंने 2024 के चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय विपक्ष की ताकत किसी एक पार्टी के नेतृत्व से नहीं, बल्कि सभी दलों के सामूहिक प्रयास से बनी थी. इसलिए सभी सहयोगियों को यह याद रखना चाहिए कि इंडिया गठबंधन किस उद्देश्य से बना था.

    प्रियंका चतुर्वेदी ने सहयोगी दलों से अपील की कि वे आपसी मतभेदों को किनारे रखकर एकजुटता दिखाएं. उनका कहना है कि अगर विपक्ष मजबूत होकर सामने आता है, तभी वह सत्ताधारी दल को प्रभावी चुनौती दे सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सब नीतीश कुमार करवा रहे,मेरी सुरक्षा घटाई, राबड़ी देवी का बंगला छीना… लालू प्रसाद का वार…

    June 18, 2026

    महाराष्ट्र की राजनीति में पलटा गेम, उद्धव गुट के दो सांसदों ने शिंदे गुट में जाने से किया इनकार

    June 17, 2026

    तमिलनाडु में AIADMK से अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.