Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगर आप चाहते हैं कि आपका घर अन्न और धन से सदैव भरा रहे तो भूलकर भी न करें किचन से जुड़ी ये गलतियां…
    • ग्राहक बनकर आया था लूटेरा,को फोटो भेजनी है’ कहकर 5 अंगूठियां पहनीं, फिर ज्वेलर की आंखों में स्प्रे मारकर भागा…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे में मृतकों के परिजन को 5 – 5 लाख और घायलों को 50 – 50 हजार रुपए सहायता राशि की घोषणा
    • महिला के साथ बर्बरता…सिर मुंडन किया पति कंधे पर बैठा, फिर पूरे गांव में घुमाया, डंडे भी बरसाए…
    • आज का राशिफल:शुभ योग बनने से इन राशियों को मिल सकता है अचानक लाभ
    • वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए हिंसक श्रमिक प्रदर्शनों के बाद एक्शन में योगी सरकार, जांच के लिए बनाई कमेटी…
    • जानवर भी इंसानों की तरह करते हैं प्यार और दुख महसूस, मां हाथी का मातम देख कांप उठे लोग! हथिनी बार-बार बच्चे को जगा रही थी…
    • महाराष्ट्र का बड़ा फैसला:1 मई से नहीं आई मराठी तो टैक्सी और ऑटो रिक्शा का परमिट रद्द…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»आशा भोसले और उनकी बहन लता मंगेशकर की मौत में सामने आए कई संयोग
    मनोरंजन

    आशा भोसले और उनकी बहन लता मंगेशकर की मौत में सामने आए कई संयोग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय संगीत जगत के लिए रविवार का दिन एक ऐसे शून्य को छोड़ गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा। अपनी जादुई आवाज से आठ दशकों तक दुनिया को मंत्रमुग्ध करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 12 अप्रैल को उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के अनुसार, उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था (मल्टी-ऑर्गन फेलियर), जिसके चलते तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

    अब ऐसे में पहले उनका उनकी बड़ी बहन के साथ उम्र और एक ही हॉस्पिटल में दम तोड़ने का संयोग सामने आया था। अब दोनों की मौत में एक और बड़ा संयोग सामने आया है। जिसे सुनकर एक बार फिर फैंस दोनों के प्यार की मिसाल दे रहे हैं।

    दोनों बहनों की मौत में एक और अजब संयोग

    आशा भोसले के निधन के साथ ही एक बेहद भावुक करने वाला संयोग भी सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं। उनकी बड़ी बहन और ‘सुर कोकिला’ लता मंगेशकर का निधन भी 92 साल की उम्र में ही हुआ था। इत्तेफाक देखिए कि जिस ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा जी ने आखिरी सांस ली, ठीक उसी हॉस्पिटल में लता दीदी ने भी दुनिया को अलविदा कहा था। एक ही उम्र और एक ही जगह पर दोनों बहनों की जीवन यात्रा का समाप्त होना, उनके रूहानी जुड़ाव को और भी गहरा बना देता है। वहीं, अब जो संयोग सामने आया है वह यह है कि लता मंगेशकर ने भी रविवार 6 फरवरी 2020 को ही दम तोड़ा था और आशा भोसले ने भी रविवार को ही आखिरी सांस ली। यानी दोनों बहनें रविवार को ही दुनिया छोड़कर गईं। दोनों बहनों के संयोग को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं। किसी का इस हद तक संयोग होना सुनकर ही हैरानी हो रही है।

    13 अप्रैल को होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार

    आज जब आशा ताई भी अपनी बड़ी बहन के पास ‘अनंत यात्रा’ पर निकल गई हैं, तो भारतीय संगीत का वह आंगन सूना हो गया है जो मंगेशकर बहनों की जुगलबंदी से दशकों तक चहकता रहा था। फिलहाल परिवार की तरफ से अंतिम संस्कार को लेकर बड़ी जानकारी दी गई है।

    आशा भोसले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के लोअर परेल स्थित उनके आवास ‘कासा ग्रांडे’ में रखा गया है। इस बीच, उनके परिवार ने उन प्रशंसकों के लिए जानकारी शेयर की है जो उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं। गायिका के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया से बातचीत करते हुए भीड़ से संयम और शांति बनाए रखने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इतिहास रचने के करीब ‘धुरंधर 2’, लता-आशा के नाम पर बनेगा बड़ा हॉस्पिटल

    April 14, 2026

    मोनालिसा शादी के बाद गायब! वायरल गर्ल के पति फरमान का चौंकाने वाला खुलासा…

    April 13, 2026

    ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड फिर रचा इतिहास, बनी ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म

    April 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.