Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • सीढ़ियां चढ़ते ही फूल रही सांस, फिटनेस की कमी या…
    • 5,700mAh और 64MP कैमरा के साथ Philips S7221 5G भारत में लांच
    • यू.पी.आई. नकदी के इस्तेमाल को कभी अप्रचलित …
    • भारत को महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, छह देशों का मेगा टूर्नामेंट 14 फरवरी से
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»साईं नगर जोरा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव में पहुंची महापौर
    छत्तीसगढ़

    साईं नगर जोरा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव में पहुंची महापौर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कथा व्यास आचार्य परम पूज्य गुरुदेव पंडित राजेश दुबे ( पीठाधीश्वर ) सिद्ध रक्तांबरा पीठ, लालबर्रा जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश से रायपुर में पधारकर 23 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक संगीतमय भागवत पुराण का प्रवचन कर रहे हैं। जहां पर डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी और श्रीमती द्रौपदी सूर्यवंशी यजमान के आमंत्रण पर राजधानी की प्रथम नागरिक और महापौर, नगर निगम रायपुर द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर व्यास पीठ और गुरुदेव का आशीर्वाद ग्रहण किया।

    कार्यक्रम में कथावाचक के द्वारा वामन अवतार की कथा अत्यंत आकर्षक जीवंत झांकी के साथ जनमानस के समक्ष प्रस्तुत की गई। उनके द्वारा बताया गया कि भगवान विष्णु के पांचवें अवतार से वामन अवतार की कथा जुड़ी हुई है, जब अहंकारी राजा बलि ने देवताओं से स्वर्ग छीनकर तीनों लोकों पर कब्जा कर लिया था तब विष्णु ने अदिति के गर्व से वामन ( बौने ब्राह्मण ) का अवतार लिया और राजा बलि से तीन पग भूमि मांगी और बली के वचनबद्ध होने पर पहले पग में पृथ्वी, दूसरे में स्वर्ग नाप कर, तीसरे पग के लिए सिर मांगने पर बली को पाताल लोक भेज दिया जिससे देवताओं को उनका लोक वापस मिल गया और बली का अहंकार टूट गया। यह कथा हिंदू धर्म में अहंकार पर विजय और भक्ति के महत्व को दर्शाती है। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र श्री कृष्ण जन्मोत्सव जनता के बीच में चर्चा का विषय रहा जिसमें बाल कलाकार भाविका जैन के द्वारा श्रीकृष्ण की भूमिका और जबलपुर के जगदीश मांझी के द्वारा वासुदेव और हर्ष जैन के द्वारा नंद बाबा की भूमिका बखूबी निभाई गई। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मनोज वर्मा वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य टाउन प्लानिंग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …

    September 3, 2026

    दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका

    September 3, 2026

    विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.