Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नासिक में छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, 9 आरोपी हिरासत में
    • दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान
    • साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि
    • गरीबों को मिलने वाले सरकारी राशन की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल,गेहूं की बोरी से निकला कंकाल…
    • आधी रात को बेड पर कोबरा मिलने से भद्रक जिले के एक परिवार में फैली दहशत
    • तिरुवल्लूर की फैक्ट्री में बॉयलर फटा ; लगी भीषण आग से मजदूर की मौत; सात अन्य घायल
    • अयोध्या राम मंदिर के बाद गुजरात के अंबाजी मंदिर में दान चोरी की घटना, कलेक्टर ने बदली व्यवस्था
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बलौदाबाजार में मेगा हेल्थ कैम्प, रिकॉर्ड मरीजों को हाई-टेक सेवाएँ उपलब्ध
    BREKING NEWS

    बलौदाबाजार में मेगा हेल्थ कैम्प, रिकॉर्ड मरीजों को हाई-टेक सेवाएँ उपलब्ध

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगी में भारत सरकार के “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्तरीय भव्य मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर में जिलेभर से आए नागरिकों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं का लाभ उठाया। कुल 1098 मरीजों ने पंजीयन कर जांच और उपचार कराया, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

    इस शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर पहली बार अत्याधुनिक जांच सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। इसमें सोनोग्राफी, एक्स-रे, फंडस कैमरा और फिजियोथेरेपी सेवाएँ शामिल थीं। हड्डी रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर दो मरीजों को मौके पर ही प्लास्टर लगाया गया। ग्रामीण अंचल में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का मिलना लोगों के लिए बड़ी राहत रहा।

    शिविर में स्त्री रोग, मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग, ईएनटी, शिशु रोग, दंत रोग और फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों ने सेवाएँ दीं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा यादव ने 64 सोनोग्राफी की, वहीं डॉ. वंदना भेले ने 153 गर्भवती महिलाओं की जांच की। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्याण कुरुवंशी ने 62 मरीजों का परीक्षण कर 2 मरीजों को प्लास्टर लगाया। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अंजली ने 82 मरीजों की जांच की, जिनमें 14 मोतियाबिंद पाए गए और 30 मरीजों को चश्मा वितरित किया गया। इएनटी विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र माहेश्वरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. के.के. टेभुरने और अन्य विशेषज्ञों ने भी सैकड़ों मरीजों का परीक्षण किया। इसके अलावा 712 मरीजों की बीपी जांच, 632 मरीजों की शुगर जांच और 36 मरीजों की ट्रूनेट टीबी टेस्ट जांच की गई। शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा भी दी गई, जिसके तहत 27 कार्ड बनाए गए।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी ने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि अजगल्ले ने बताया कि स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि अब बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती सृष्टि शर्मा ने कहा कि आगे भी समय-समय पर ऐसे मेगा हेल्थ कैम्प आयोजित किए जाएंगे, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    July 15, 2026

    डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान

    July 15, 2026

    साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

    July 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.