रायपुर –राज्य शासन द्वारा राजपूत समाज की श्रीमती शालिनी राजपूत को हस्तशिल्प विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के प्रचार सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि दिनांक 3 जून 2025 को स्थान पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज परिसर, रायपुर में समय दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह बड़े ही गरिमामययी रूप से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय के मुख्य अतिथि एवं विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह की अध्यक्षता एवं छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के विशिष्ट अतिथि के रूप में संपन्न हुआ जिसमें राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह पंजीयन क्रमांक 1282 के पदाधिकारी उपस्थित होकर नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई ।। राजपूत छतरी महासभा छत्तीसगढ़ के केंद्रीय अध्यक्ष ठाकुर बजरंग सिंह बैंस ने राजपूत समाज से बोर्ड में अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए राज्य शासन का आभार जताया है और समाज के और भी राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों हेतु छत्तीसगढ़ शासन के बोर्ड निगम मंडल आयोग अथवा समिति में राजपूत समाज को और स्थान देने की मांग की गई है। पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में राजपूत समाज से प्रमुख रूप से केंद्रीय अध्यक्ष ठाकुर बजरंग बैंस पूर्व अध्यक्ष ठाकुर होरी सिंह डोड़ उपाध्यक्ष पंकज भुवाल कोषाध्यक्ष नीरज छतरी युवा अध्यक्ष अनुराग सिंह डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह राजेंद्र छतरी, रजनी राजपूत, श्रीमती सरिता बैस, श्रीमती सरला दौड़, राजेंद्र छतरी, ममता राजपूत, संपत् राजपूत महेश्वर राजपूत, गोविंद सिंह, संतोष सिंह , एवं बालोद उप समिति के अध्यक्ष तथा समाज के अन्य गणमान्य राजपूत पदभार ग्रहण मे उपस्थित हुए ।
Trending
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक लोककला, संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर होगा नवा रायपुर
- स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
- नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
- केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ प्रवास पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में करेंगे राज्योत्सव का भव्य शुभारंभ
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- आज का राशिफल : पढ़ें दैनिक राशिफल…
- श्री कोर्सेवाड़ा का निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति, वे सुलझे हुए, परिपक्व, मिलनसार और मृदुभाषी जनप्रतिनिधि थे : मुख्यमंत्री श्री साय
- राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

