Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक खबर:500 रोहिंग्या मुसलमान की समंदर में डूबने से मौत,म्यांमार से भागकर आ रहे थे…
    • आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • FIFA World Cup: फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, इंग्लैंड को 2-1 से हराया
    • …क्षेत्रीय पार्टी टिकी नहीं रह पाती
    • टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, यूपी-बंगाल समेत 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापामारी
    • 100 की स्पीड से पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक
    • उम्मीद पूरी तरह खत्म सी लगे या बिना कारण मन प्रसन्न रहे, ऐसे 7 संकेत बताते हैं…
    • मगरमच्छ ने दबोच लिया शेर का बच्चा, AI ने दिया मां को जबरदस्त आइडिया!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»मेसी ने गोल्डन बूट की रेस में किलियन एम्बापे को पीछे छोड़ा, इंग्लैंड के खिलाफ किए असिस्ट के बदौलत निकले आगे
    खेल

    मेसी ने गोल्डन बूट की रेस में किलियन एम्बापे को पीछे छोड़ा, इंग्लैंड के खिलाफ किए असिस्ट के बदौलत निकले आगे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने कोई गोल नहीं किया, लेकिन फिर भी उन्होंने किलियन एम्बापे को गोल्डन बूट की रेस में पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया। किलियन एम्बापे और लियोनल मेसी ने अब तक 8-8 गोल किए हैं।

    फीफा वर्ल्डकप के पहले सेमीफाइनल में फ्रांस की टीम को स्पेन ने हराया था, जबकि इंग्लैंड को अर्जेंटीना ने हराकर फाइनल में जगह बना ली। फाइनल की रेस से बाहर होने के बावजूद एम्बापे के पास मेसी को पीछे छोड़ने का एक और मौका होगा, जब फ्रांस तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड का सामना करेगा। वहीं लियोनल मेसी अब केवल एक ही मैच खेलेंगे, जहां फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा।

    इंग्लैंड के खिलाफ किए 2 असिस्ट

    अब तक मेसी ने 8 गोल करने के साथ 4 असिस्ट भी किए हैं, जबकि एम्बापे ने भी 8 गोल किए हैं, लेकिन उनके नाम सिर्फ 3 असिस्ट हैं। यही वजह है कि मेसी गोल्डन बूट की रेस में एम्बापे से आगे निकल गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में मेसी भले ही गोल नहीं कर सके, लेकिन उनके दो असिस्ट की बदौलत अर्जेंटीना ने आखिरी सात मिनट में दो गोल दागकर इंग्लैंड को 2-1 से हराया और लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली।

    अब पिछले वर्ल्ड कप की तरह इस बार भी किलियन एम्बापे और लियोनल मेसी के बीच गोल्डन बूट की रेस फाइनल तक जारी रहेगी। गोल्डन बूट की रेस में तीसरे स्थान पर नॉर्वे के एर्लिंग हालाड हैं, जिन्होंने 7 गोल किए हैं। चौथे स्थान पर इंग्लैंड के जूड बेलिंघम 6 गोल के साथ मौजूद हैं। इंग्लैंड के ही हैरी केन ने भी 6 गोल किए हैं। फ्रांस के उस्मान डेम्बेले ने 5 गोल और 2 असिस्ट किए हैं, जबकि स्पेन के मिकेल ओयार्ज़ाबेल के नाम 5 गोल हैं। सेनेगल के इस्माइला सार, मेक्सिको के जूलियन क्विनोनेस और ब्राजील के विनीसियस जूनियर ने 4-4 गोल किए हैं।

    हालांकि, फाइनल मुकाबले के बाद ही तय होगा कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 का गोल्डन बूट किलियन एम्बापे के नाम रहेगा या लियोनल मेसी के। फाइनल मुकाबला 20 जुलाई (भारतीय समयानुसार 19 जुलाई की रात 12:30 बजे) न्यू जर्सी के न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं तीसरे स्थान के लिए मुकाबला 19 जुलाई को सुबह 2:30 बजे खेला जाएगा।

    गोल्डेन बूट की रेस में कौन सबसे आगे

    रैंकखिलाड़ीदेशगोलअसिस्ट
    1लियोनल मेसीअर्जेंटीना84
    2किलियन एम्बापेफ्रांस83
    3एर्लिंग हालांडनॉर्वे70
    4जूड बेलिंघमइंग्लैंड61
    5हैरी केनइंग्लैंड61
    6उस्मान डेम्बेलेफ्रांस52
    7मिकेल ओयार्ज़ाबेलस्पेन51
    8इस्माइला सारसेनेगल41
    9जूलियन क्विनोनेसमेक्सिको41
    10विनीसियस जूनियरब्राज़ील41
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    FIFA World Cup: फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, इंग्लैंड को 2-1 से हराया

    July 16, 2026

    FIFA World Cup: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में स्पेन

    July 15, 2026

    Ind vs Eng : भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया, रोहित-विराट के नहीं चलते पर भी मैच किया आपने नाम

    July 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.