Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 12 मई को तेलुगु हनुमान जयंती? सही तिथि और पूजा विधि 
    • खुशबुओं की दुनिया में काफी जाने पहचाने नाम हैं ‘ इत्र ‘ और ‘ऊद’ लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके बीच का अंतर क्या है?
    • छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन
    • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सैनिकों और उनके परिवारों को स्टाम्प शुल्क में 25% की राहत
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: महिलाओं के नाम संपत्ति रजिस्ट्री पर शुल्क में 50% की भारी कटौती
    • मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
    • मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»दुनिया में इस साल भयंकर गर्मी पड़ने की मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी…
    मौसम

    दुनिया में इस साल भयंकर गर्मी पड़ने की मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इस बार मई-जून में गर्मी कितनी प्रचंड होगी, इसका अंदाजा मार्च में ही होने लगा है. मार्च के महीने में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर राजस्थान तक पारा 35 से 38 डिग्री तक छूने लगा है. राजस्थान के कुछ हिस्सों और महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में तो अभी से लू चलने लगा है.  दुनिया भर के मौसम पर नजर रखने वाले वर्ल्ड मीटिरियोलॉजिकल आर्ग ने भी ऐसी ही चेतावनी दी है. उन्होंने इस साल गर्मी के दौरान अल नीनो (ENSO) की 60 फीसदी संभावनाओं की भविष्यवाणी की है. ये भयंकर गर्मी का संकेत है. इससे 2026-2027 में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है. इसलिए, 2026-27 में एक सुपर अल नीनो के पहले 1982-83, 1997-98 और 2015-16 में भी प्रचंड गर्मी पड़ती थी.

    वैज्ञानिकों  ने चेताया है कि यह अल नीनो का रिकॉर्ड दर्ज करने वाला वर्ष हो सकता है. इस साल के अंत में भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में एक सुपर अल नीनो विकसित हो सकता है, जिससे दुनिया भर में मौसम के पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं. यूरोपीय सेंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्ट्स (ECMWF) ने नए जलवायु के नए चेतावनी भरे आंकड़े जारी किए हैं. इस वर्ष के अंत में धरती एक शक्तिशाली और यहां तक एक सुपर अल नीनो का अनुभव कर सकती है, जो इतिहास के सबसे रिकॉर्ड गर्मी वाला साल हो सकता है.

    एक सामान्य अल नीनो दुनिया के महाद्वीपों से लेकर वैश्विक मौसम पैटर्न को प्रभावित करता है. भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में पानी का गर्म क्षेत्र यह निर्धारित करता है कि किन क्षेत्रों में सूखा, बाढ़ और अत्यधिक गर्मी पड़ सकती है.अल नीनो की घटना हर 10 से 15 साल में होती है. इसके कारण प्रचंड गर्मी पड़ती है, क्योंकि प्रशांत महासागर के उस महत्वपूर्ण क्षेत्र में समुद्र का तापमान औसत से 2 डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ जाता है, जिससे वायुमंडल में गहरा बदलाव आता है.

    अल नीनो के प्रभाव से लू के दिन बढ़ जाते हैं. बाढ़ लाने वाली भारी बारिश और सूखे के साथ तूफान आने और समुद्री बर्फ की घटती मात्रा जैसे खतरे सामने आते हैं.  पश्चिमी अमेरिका में औसत से अधिक गर्म ग्रीष्म ऋतु का सामना करना पड़ सकता है. कुछ उष्णकटिबंधीय देशों में गंभीर सूखा और भीषण गर्मी पड़ सकती है. प्रशांत महासागर में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की संख्या बढ़ सकती है और अटलांटिक महासागर में कम हो सकती है. जलवायु वैज्ञानिक डेनियल स्वेन ने एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी दी है.

    मौसम विज्ञानी एंडी हेजल्टन ने लिखा, जो हम अल नीनो के प्रभाव पर नजर रख रहे हैं, जो 1 जून से शुरू हो रहा है. सबसे शक्तिशाली अल नीनो घटनाएं लगभग हमेशा ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का कारण बनती हैं. अल नीनो के दौरान महासागर से गर्मी निकलती है, प्रशांत महासागर के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में फैलती है, और फिर पूरी धरती पर भयंकर असर दिखता है. जलवायु वैज्ञानिक जीक हॉसफादर ने भी इस पर मुहर लगाई है. 

    सबसे शक्तिशाली अल नीनो घटनाएं लगभग हमेशा ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का कारण बनती हैं. इससे 2026 में प्रचंड गर्मी होगी, लेकिन क्या ये 2024 में सबसे गर्म वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ेगी, ये अभी कहना जल्दबाजी होगी. 2027 के अब तक का सबसे गर्म वर्ष होने की प्रबल संभावना है. मौसम विज्ञानी एरिक वेब ने कहा, ग्रीनहाउस गैसों के बढ़ते उत्सर्जन के कारण, जलवायु प्रणाली एक बड़ी अल नीनो घटना से निकली ऊष्मा को प्रभावी ढंग से सोख नहीं कर पाती है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उत्तराखंड के 7 जिलों में तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

    May 4, 2026

    उत्तराखंड, अगले 4 दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम, भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

    May 3, 2026

    छत्तीसगढ़ में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम ने अचानक राहत भर लिया अगले चार दिनों तक बारिश के आसार…

    May 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.