Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ एआई मिशन की प्रथम बैठक संपन्न
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर
    • गोवर्धन पूजा पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कवर्धा में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल
    • आस्था का बड़ा केंद्र रहे कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, नैनीताल-भवाली रोड पर गाड़ियों की लंबी कतार…
    • गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • प्रधानमंत्री बनना चाहते थे प्रणब मुखर्जी? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा…
    • बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»नागपुर और उमरेड में लगातार दो दिन हल्के भूकंप के झटके दर्ज…
    मुख्य समाचार

    नागपुर और उमरेड में लगातार दो दिन हल्के भूकंप के झटके दर्ज…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नागपुर जिले में शहर के कुछ किमी दूरी पर बार-वार भूकंप की हलचल होने से इस पूरे इलाके के संवेदनशील बनते जाने की आशंका पैदा हो गई है। 9 नवंबर सोमवार को दोपहर 3.29 बजे के करीब राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (NCS) ने 1.9 रिक्टर स्केल का झटका दर्ज किया।

    इसका केन्द्र नागपुर बताया गया और यह झटका धरती में 4 किमी गहराई में दर्ज हुआ। हालांकि इसका असर ऊपर महसूस नहीं हुआ। इसके एक दिन पूर्व दिवाली के दिन यानी 8 नवंबर को भी नागपुर से करीब 27 किमी दक्षिण-पूर्व में उमरेड के पास 2।6 रिक्टर स्केल का झटका दर्ज किया गया था।

    विदर्भ क्षेत्र में अब लगातार आ रहे भूकंप

    यानी लगातार 2 दिनों से नागपुर व आसपास के क्षेत्र में भूकंप की गतिविधि दर्ज हुई है। हालांक इसकी तीव्रता बहुत ही हल्की रही जो महसूस नहीं हुई लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह क्षेत्र भूकंप के लिए संवेदनशील तो नहीं बनता जा रहा है।

    कभी भूकंप के लिहाज से सुरक्षित माना जाने वाला नागपुर और आसपास का विदर्भ क्षेत्र अब लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से आशंकित हो रहा है।

    केंद्र सतह से 8 से 10 किमी गहराई में पाया गया

    भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और वैज्ञानिकों की हालिया रिपोर्टों ने इस बात की ओर इशारा किया है कि इस क्षेत्र में लगातार दर्ज की जा रही भूकंपीय गतिविधियां किसी बड़ी चेतावनी का संकेत हो सकती हैं।

    हाल ही में आए झटकों का केंद्र सतह से 8 से 10 किमी गहराई में पाया गया जिससे यह स्पष्ट होता है कि ये झटके किसी खनन की वजह से नहीं बल्कि पूरी तरह प्राकृतिक भूगर्भिक प्रक्रियाओं का हिस्सा हैं।

    कामठी तहसीलों के 21 गांवों में अध्ययन

    नागपुर जिले में बार-बार आ रहे झटकों को देखते हुए जीएसआई ने जून 2024 से विस्तृत अध्ययन शुरू किया और अगस्त 2024 में 1,400 वर्ग किमी क्षेत्र में माइक्रो-अर्थक्वेक सर्वेक्षण शुरू किया।

    आधिकारिक तौर पर नागपुर सिस्मिक जोन-॥ में आता है जिसे भूकंप के लिए सबसे कम जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है।

    जीएसआई की टीम ने पारशिवनी, कुही, उमरेड और कामठी तहसीलों के 21 गांवों को कवर कर जांच की। वैज्ञानिक इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या भूमिगत तनाव या दशकों से निष्क्रय पड़ीं दरारे फिर से सक्रिय हो रही है।

    2023 से 2026 तक कई बार दर्ज हुए झटके

    पिछले कुछ वर्षों में नागपुर और आसपास के विदर्भ क्षेत्र में कई कम तीव्रता वाली भूकंपीय घटनाएं दर्ज की गई हैं।

    • 2023: नागपुर क्षेत्र में कम तीव्रता के दो भूकंप दर्ज हुए।
    • फरवरी-मार्च 2024: नागपुर के आसपास छह भूकंपीय घटनाएं सामने आईं।
    • मार्च 2024: हिंगना के झिलपी तालाब, पारशिवनी और वर्धा रोड क्षेत्र के आसपास झटके दर्ज किए गए।
    • 3 मई 2024: सावनेर के सिंगोरी गांव के पास 2.5 तीव्रता का भूकंप आया।
    • 4 मई 2024: कुही के मालनी गांव के पास 2.4 तीव्रता का झटका दर्ज हुआ।
    • सितंबर 2024: अमरावती के मेलघाट में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
    • अक्टूबर 2024: नागपुर सीमा के पास मध्य प्रदेश के सिवनी में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया।
    • दिसंबर 2024: तेलंगाना के मुलुगु में 5.3 तीव्रता के भूकंप से विदर्भ के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए।
    • 22 अक्टूबर 2026: चंद्रपुर के घुग्घुस में 2.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
    • 8 नवंबर 2026: उमरेड के पास 2.6 तीव्रता का झटका दर्ज हुआ।
    • 9 नवंबर 2026: नागपुर में 1.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आस्था का बड़ा केंद्र रहे कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, नैनीताल-भवाली रोड पर गाड़ियों की लंबी कतार…

    November 10, 2026

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय

    November 10, 2026

    दिवाली पर बड़ा हादसा! बच्चे की छाती में घुसा रॉकेट, दर्दनाक मौत…

    November 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.