Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»युवक को अगवा कर लूट रहे थे बदमाश, पटना एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल
    मुख्य समाचार

    युवक को अगवा कर लूट रहे थे बदमाश, पटना एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bihar News: बिहार में पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया तथा दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), परिचय कुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात मसौढ़ी थाना को सूचना मिली थी कि मनीचक गांव के समीप एक खेत में चार-पांच अपराधी एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। 

    प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई गई कि युवक का अपहरण कर लिया गया है और उसकी जान को खतरा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद आत्मरक्षा और विधिसम्मत कारर्वाई के तहत पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार और संजय घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना में भर्ती कराया गया है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि गोली लगने से एक अपराधी घायल हो गया। इसके बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये। 

    जांच के दौरान पता चला कि घायल अपराधी की इलाज के दौरान पारस अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद हैदर के रूप में की गयी है। उसका आपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या के एक मामले में जेल में बंद था और तीन-चार महीना पहले ही जेल से बाहर आया था। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान युवक को सकुशल मुक्त करा लिया है। युवक ने बताया कि उसे अपराधियों ने ओएलएक्स के माध्यम से मोबाइल फोन खरीदने / बेचने के क्रम में उसे बुलाया गया था। इस दौरान अपराधियों ने उससे लूटपाट करने की कोशिश की। 

    नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में शामिल आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो देशी पिस्तौल, चार देशी कट्टा, 12 कारतूस, एक कारतूस रखने वाला बेल्ट, 7200 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई है। घटनास्थल से छह खोखा भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा फरार अपराधी के घर से एक देशी पिस्तौल, चार कारतूस और तीन लाख 98 हजार 900 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल

    August 4, 2026

    वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित

    August 4, 2026

    पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.