Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»होली मिलन समारोह में  भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं संग विधायक भावना बोहरा ने होली का उत्सव मनाया
    छत्तीसगढ़

    होली मिलन समारोह में  भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं संग विधायक भावना बोहरा ने होली का उत्सव मनाया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कवर्धा– रंगों के पावन उत्सव होली के अवसर पर 2 मार्च को सामुदायिक भवन पंडरिया में आयोजित होली मिलन समारोह में  भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं संग विधायक भावना बोहरा ने होली का उत्सव मनाया और सभी को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। 

    इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि आज भाजपा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा इस आयोजन के लिए मैं उनका हार्दिक अभिनंदन करती हूँ। यह आयोजन सामूहिक एकता का प्रतीक है। आज महिलाएं अपने हुनर व कौशल से हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। पंडरिया विधानसभा में भी महिला नेतृत्व क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली के लिए हमने जो संकल्प किये हैं उन्हें मूर्तरूप देने के लिए अपनी सक्रिय सहभागिता निभा रहीं हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि होली का यह पर्व स्नेह,सद्भावना, एकता एवं भाईचारे का प्रतीक है मैं समस्त पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूँ और आग्रह करती हूँ की अपनों के संग रंगों के इस पावन उत्सव को उमंग व उल्लास के साथ मनाएं। आज यहां उपस्थित सभी नारी शक्तियों को भी मैं बधाई देती हूँ कि जिस प्रकार आज महिलाएं गृहणी होने के साथ-साथ एक जनप्रतिनिधि के रूप में भी अपने दायित्वों को पूरा कर रहीं हैं और सामाजिक समरसता व क्षेत्र के विकास में अपनी बहुमूल्य भूमिका निभा रहीं हैं। आज पंडरिया विधानसभा में महिलाएं भी अपने सामर्थ्य व कौशल से विभिन्न क्षेत्रों में हमारे क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ा रहीं हैं।

    भावना बोहरा ने आगे कहा कि होली का पर्व पूरे देश में धूमधाम एवं हर्सोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई कीत का पर्व है। यह सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भावना और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का पर्व भी है। हमारे छत्तीसगढ़ में भी होली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। होलिका दहन के दिन पूरे विधि विधान के साथ भक्त प्रहलाद की भक्ति और उनकी आस्था को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमें यह भी सिखलाता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो अंत में अच्छाई, सच्चाई और विश्वास की हमेशात होती है। इसलिए हमें भी होलिका दहन के साथ अपने नकारात्मक विचारों, बुराइयों को उसकी अग्नि में दहन कर अच्छाई व सच्चाई के मार्ग पर चलने का अनुसरण करना चाहिए।

    होली मिलन समारोह में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी, जिला महामंत्री श्रीमती नीतू शर्मा,श्रीमती गौरी देवी साहू, नगर पालिका पंडरिया अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी साहू, जनपद अध्यक्ष लोहारा श्रीमती दुर्गा सिंह, नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष श्रीमती सरिता सोनी, नगर पंचायत इंदौरी अध्यक्ष श्रीमती मित्रीन बाई मांडले, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा धुर्वे, श्रीमती राजकुमारी साहू, श्रीमती राजेश्वरी धृतलहरे, मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंजू शर्मा, श्रीमती रेखा पनगर, श्रीमती मोंगरा साहू, श्रीमती पार्वती सुनहले, बबली साहू, श्रीमती मीना पटेल, श्रीमती पुष्पा साहू, जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा

    May 12, 2026

    “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”

    May 12, 2026

    दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.