Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुसलमान लड़कों के पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट के नाम पर कैंप लगाकर ISIS में भर्ती, बेंगलुरु में NIA के बाद अब ED की रेड
    • छत्तीसगढ़ -जनरेशन कंपनी के गारे पेलमा सेक्टर-III कोयला खदान को मिला राष्ट्रीय स्तर पर 5-स्टार रेटिंग
    • आधुनिक खेती का नया अध्याय: अब सहकारी समितियों के जरिए किसानों को मिलेगी ‘ड्रोन स्प्रेयर’ की सुविधा
    • श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा
    • सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
    • भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को नई गति दे रही सरकार की नीतियां और उद्योग का सहयोग : संदीप कुमार सेन
    • थलपति विजय की चुनावी जीत पर मद्रास हाईकोर्ट सख्त, पेरंबूर चुनाव मामले में नया नोटिस जारी
    • अन्ना हजारे CJP के प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज से नाराज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»आज के दौर में स्‍वास्‍थ्‍य और शिक्षा का बहुत महत्‍व : मोहन भागवत
    BREKING NEWS

    आज के दौर में स्‍वास्‍थ्‍य और शिक्षा का बहुत महत्‍व : मोहन भागवत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर । मध्‍य प्रदेश के इंदौर में रविवार को मानव सृष्टि आरोग्य केंद्र का शुभारंभ किया गया। इंदौर प्रवास पर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में स्‍वास्‍थ्‍य और शिक्षा का बहुत महत्‍व है। उन्‍होंने कहा कि जानकारी के लिए शिक्षा की आवश्यकता है और ज्ञान प्राप्त करना है तो स्वस्थ शरीर आवश्यक है।

    अस्वस्थ शरीर ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकता है। यह दोनों सामान्य व्यक्ति की पहुंच से काफी दूर हो चुकी है और उसके आर्थिक सामर्थ्य के भी पहुंच के बाहर हो चुकी है, क्योंकि शिक्षा और स्वास्थ्य सरल और सस्ती नहीं हो रही है। पहले यह दोनों काम सेवा के नाते किए जाते थे। आज इसको भी कमर्शियल बना दिया गया है। पहले लोग शिक्षा देना अपना कर्तव्य मानते थे और छात्रों को ज्ञानवान बनाना यह एक जिम्मेदारी मानी जाती थी और ज्ञान प्राप्त करने के लिए छात्र के साथ ही शिक्षक भी चिंता करते थे।

    कैंसर का उदाहरण देते हुए मोहन भागवत ने कहा कि कैंसर में मरीज की हिम्मत काम देती है और डॉक्टर और मरीज के बीच संवाद होगा तो उसे हिम्मत मिलती रहेगी। मोहन भागवत ने कहा कि एलोपैथी भी कहती है कि कुछ बीमारी आयुर्वेद के माध्यम से ही ठीक होती है। कुछ बीमारी नेचुरोपैथी से भी ठीक होती है।

    व्यक्ति को अपने-अपने हिसाब से आयुर्वेद की आवश्यकता पड़ती है और पश्चिम के देशों में न्यूयॉर्क और वाशिंगटन में बैठकर कुछ रिसर्च करेंगे कि एक आदमी को कितनी कैलोरी चाहिए और पूरी दुनिया में वही मानक लागू होंगे। वहां के लोगों का खाना, वहां की जलवायु हमारे यहां की जलवायु से अलग है, लेकिन एक ही बात पूरी दुनिया में लागू कर देना, लेकिन हमारे यहां ऐसा नहीं है। उन्‍होंने कहा कि किस मरीज पर क्‍या लागू होता है, इसका भी परीक्षण होना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राहुल-प्रियंका, PM आवास के पास धरने पर बैठे, हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद

    July 21, 2026

    “दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा”, NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी

    July 21, 2026

    कमर्शियल जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 4 भारतीयों की दर्दनाक मौत, सरकार ने रूसी राजनयिक को किया तलब

    July 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.