Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण
    • साय सरकार के सुशासन में अवैध खनिज कारोबार पर सख्त प्रहार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लगातार जारी कार्रवाई
    • लंबी मूंछों’ वाले  ‘बोरर कीड़े’ कर रहे पेड़ों को खोखला, इन्‍हें पकड़कर ग्रामीणों ने कमाए 20 लाख,कीड़ों की माला बनाकर वन विभाग को सौंप रहे ग्रामीण…
    • छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश
    • सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • सफलता की कहानी-किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्पहो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा
    • आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
    • Breaking News : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर –  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। लगातार बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

    48 घंटे तक भारी बारिश की चेतावनी
    मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

    इसके अलावा अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

    रायपुर में सुबह से बारिश, मौसम हुआ सुहाना
    राजधानी रायपुर में सुबह से लगातार बारिश हो रही है। बादलों की आवाजाही और रुक-रुककर हो रही तेज बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है और अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई है।

    महासमुंद में सामान्य से ज्यादा बारिश
    महासमुंद जिले में भी मानसून सक्रिय बना हुआ है। भू-अभिलेख विभाग के अनुसार, 1 जून 2026 से अब तक जिले में औसतन 370.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

    जिले में सबसे अधिक बारिश पिथौरा तहसील में 486.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है। इसके बाद सरायपाली में 469.4 मिमी, महासमुंद में 360.9 मिमी, बसना में 316.9 मिमी, बागबाहरा में 311.1 मिमी और सबसे कम कोमाखान में 281.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

    सबसे ज्यादा बारिश पिथौरा में
    17 जुलाई को जिले में औसतन 31.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार—
    पिथौरा – 57.6 मिमी
    बसना – 44.1 मिमी
    सरायपाली – 35.9 मिमी
    महासमुंद – 23.1 मिमी
    बागबाहरा – 19.5 मिमी
    कोमाखान – 8.5 मिमी

    मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली गिरने की आशंका के बीच खुले स्थानों में जाने से बचने की सलाह दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण

    July 18, 2026

    साय सरकार के सुशासन में अवैध खनिज कारोबार पर सख्त प्रहार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लगातार जारी कार्रवाई

    July 18, 2026

    सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    July 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.