Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
    • महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
    • छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
    • ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
    • रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
    • जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
    • रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
    • भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»केरल तट पर अगले 24 घंटे में मानसून पहुंचने की संभावना…
    मौसम

    केरल तट पर अगले 24 घंटे में मानसून पहुंचने की संभावना…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली: मॉनसून पर गुड न्यूज आ गई है. केरल तट से अगले 24 घंटे में मानसून टकराएगा. इसके बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा. केरल से होते हुए मॉनसून, महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान, हरियाण और दिल्‍ली में दस्‍तक देगा. इस बार मानसून कई दिनों की देरी से केरल में पहुंच रहा है. आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल में दस्‍तक देता है. लेकिन इस बार 4 जून को ये केरल में पहुंच रहा है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल भारत में औसत से कम बारिश होने का अनुमान जताया गया है. 

    भारतीय मौसम विभाग ने बताया, “अगले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ और हिस्सों, लक्षद्वीप द्वीप समूह, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं.”

    Latest and Breaking News on NDTV

    कब कहां पहुंचेगा मॉनसून, IMD डारेक्‍टर बिक्रम सिंह ने बताया

    मुंबई भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के डायरेक्‍टर  बिक्रम सिंह ने बताया, “मॉनसून के 4 जून को सबसे पहले केरल पहुंचने की उम्मीद है. इसके बाद यह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा. महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तक मानसून पहुंचने में लगभग एक सप्ताह का समय लग सकता है, जबकि मुंबई तक इसके पहुंचने में करीब 10 दिन लग सकते हैं, बशर्ते मानसून की गति सामान्य बनी रहे. फिलहाल केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, लेकिन महाराष्ट्र में अभी केवल छिटपुट गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. हालांकि अगले तीन से चार दिनों में इन गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है, विशेषकर कोंकण और गोवा क्षेत्र में बढ़ेगी.”

    औसत से 90 फीसदी बारिश होने की आशंका

    आईएमडी ने पहले अनुमान जताया था कि केरल में मानसून की दस्तक 26 मई के आसपास होगी. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ. बाद में विभाग ने 29 मई को कहा कि मानसून अगले हफ्ते पहुंच सकता है. पिछले हफ्ते विभाग ने अपने संशोधित पूर्वानुमान में कहा कि इस बार मानसूनी बारिश सामान्य से कम रहेगी. आईएमडी ने कहा कि भारत में इस साल दीर्घकालिक औसत (एलपीए) की 90 फीसदी बारिश होने की संभावना है. एलपीए से आशय किसी विशेष क्षेत्र में एक निश्चित अवधि (जैसे कि एक महीने या एक मौसम) के दौरान दर्ज की गई बारिश से है, जिसका औसत आमतौर पर 30 से 50 वर्षों की लंबी अवधि के आधार पर निकाला जाता है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चक्रवात मुरासु का लैंडफॉल जारी, आधी रात आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, स्कूल-कॉलेज बंद, फ्लाइट्स कैंसल, जानिए अपडेट्स

    November 3, 2026

    छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मुरासु’ का असर: कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, किसानों की बढ़ी चिंता…

    November 3, 2026

    चक्रवात अर्नब का कहर: ओडिशा के गंजाम में 300 गांव बाढ़ में घिरे; आंध्र में राहत कार्य तेज करने के निर्देश

    October 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.