Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मौसम»महाराष्ट्र के कोंकण पहुंचा माॅनसून, IMD ने 15 जून डेट बताकर किया अलर्ट
    मौसम

    महाराष्ट्र के कोंकण पहुंचा माॅनसून, IMD ने 15 जून डेट बताकर किया अलर्ट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: केरल से आगे बढ़ माॅनसून ने तमिलनाडु समेत कुछ राज्यों के बारिश के बाद अब महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को दोहपर बाद दिए अपडेट में बताया कि दक्षिण-पश्चिम माॅनसून महाराष्ट्र के दक्षिण कोंकण क्षेत्र में पहुंच चुका है, लेकिन राज्यभर में इसके सक्रिय होने में अभी समय लग सकता है। मुंबई में मॉनसून सामान्यत: 11 जून के आसपास पहुंचता है। ऐसी उम्मीद है की मुंबई को अगले कुछ दिनों में प्री-माॅनसून बारिश मिल सकती है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार कम से कम 15 जून तक राज्य में व्यापक और संतोषजनक मानसूनी वर्षा की संभावना कम है। ऐसे में किसानों को बुवाई शुरू करने में जल्दबाजी न करने की सलाह दी गई है।

    महाराष्ट्र में कैसे आगे बढ़ेगा मानसून

    मौसम विभाग के अनुसार माॅनसून सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है और 9 जून तक इन क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। माॅनसून की आगे बढ़ने की गति फिलहाल धीमी रहने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक 15 जून तक विदर्भ मराठवाड़ा, खानदेश और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद बादल छाने, गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। लेकिन यह वर्षा इतनी व्यापक नहीं होगी कि बड़े पैमाने पर खरीफ फसलों की बुवाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकें।

    मौसम विभाग का क्या है अलर्ट:

    • दक्षिण कोंकण-गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने, भारी बारिश और 40-50 किमी/घंटा की गति से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की बहुत संभावना है।
    • उत्तर कोंकण, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने, हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की बहुत संभावना है।

    सोर्स: (रीजनल मेटियोरोलॉजिकल सेंटर, मुंबई)

    IMD ने बताया कितना रहेगा तापमान

    इस बीच राज्य के कई इलाकों में गर्मी का असर भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि कम से कम 12 जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से ऊंचा रह सकता है। विदर्भ और खानदेश में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है, जबकि मराठवाड़ा में यह 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। कृषि एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने किसानों से अपील की है कि केवल गरज-चमक और हल्की बारिश के आधार पर बुवाई शुरू न करें और व्यापक मानसूनी बारिश का इंतजार करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…

    September 20, 2026

    गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

    September 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 16 सितंबर का वेदर अपडेट जारी…

    September 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.