Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»बेटी को टॉपर बनाने के लिए मां ने चुराए एग्ज़ाम पेपर, मच गया बवाल
    अजब गजब

    बेटी को टॉपर बनाने के लिए मां ने चुराए एग्ज़ाम पेपर, मच गया बवाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साउथ कोरिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी बेटी को क्लास में टॉपर बनाने के लिए टीचर के साथ मिलकर स्कूल से परीक्षा के पेपर चुरा लिए. इस गंभीर वारदात ने सिर्फ एक छात्रा का भविष्य नहीं छीना, बल्कि यह दिखा दिया कि बच्चों पर डाले गए अत्यधिक दबाव कैसे माता-पिता को भी अपराधकी राह पर ले जाते हैं.

    मां और टीचर ने चुराए पेपर

    घटना एंडोंग शहर की है, जो सियोल से लगभग 270 किमी दूर स्थित है. रात करीब 1 बजे 48 वर्षीय मां और 31 वर्षीय ट्यूटर स्कूल में चोरी-छुपे घुसीं और परीक्षा के प्रश्न पत्र चुराने की कोशिश की, लेकिन उसी समय स्कूल का अलार्म बज गया और पुलिस ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया. जांच में सामने आया कि ट्यूटर पहले इसी स्कूल में पढ़ाती थी और अब छात्रा की निजी ट्यूटर थी. दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल कर लिया.

    टॉपर बनने के लिए चोरी

    यह भी शक जताया जा रहा है कि यह कोई पहली बार की घटना नहीं है. पुलिस को संदेह है कि पहले भी दोनों ने मिलकर कई बार पेपर चुराए होंगे और शायद इसके बदले पैसों का लेन-देन भी हुआ हो. इस मामले में स्कूल के एक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसने अंदर घुसने में मदद की थी.

    छात्रा को स्कूल से किया गया रेस्टिकेट

    योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, छात्रा ने 2023 में स्कूल में दाखिला लिया था और तभी से क्लास में टॉप कर रही थी, लेकिन अब स्कूल प्रशासन ने उसे स्कूल से निकाल दिया है और उसके सभी नंबर रद्द कर दिए गए हैं. संभावना है कि पहले के नंबर भी चोरी की वजह से ही आए होंगे. साउथ कोरिया में शिक्षा को लेकर बेहद सख्ती और प्रतिस्पर्धा है. यहां तक कि कॉलेज की परीक्षा के दिन हवाई जहाज तक रोक दिए जाते हैं, ताकि छात्रों को शांत माहौल मिल सके, लेकिन यह घटना इस बात की मिसाल है कि अगर यह दबाव संतुलन से बाहर हो जाए, तो माता-पिता भी नैतिकता भूल जाते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…

    May 9, 2026

    अवैध हथियार सप्लायर मेरठ से गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच के चढ़ा हत्थे; केस दर्ज

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.