नई दिल्ली। Motorola ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लांच कर दिया है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 7000mAH की बड़ी बैटरी दी गई है जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की कीमत की बात करें तो Moto G77 Power के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपए है। फोन की बिक्री 13 जुलाई से मोटोराला की वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और देश के कई रिटेल स्टोर पर शुरू होगी। यह फोन पैनटोन नॉटिकल ब्लू, पैनटोन फ्यूशिया रेड और पैनटोन इम्पेनिट्रेबल जैसे कलर ऑप्शन में आता है।
फोन के फीचर्स की बात करें तो Moto G77 Power में 6.72 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। डिस्प्ले कलर बूस्ट टेक्नोलॉजी और गीले हाथों से बेहतर रिस्पॉन्स के लिए वॉटर टच सपोर्ट के साथ आती है। ऑडियो के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेज ऑडियो सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर से लैस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 128GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं RAM को रैम बूस्ट के जरिए 24GB RAM तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो G77 Power के रियर में क्वाड पिक्सेल टेक्नोलॉजी वाला 50MP का सोनी LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 30W टर्बोपावर चार्जिंग और 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। कंपनी एक ओएस अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

