Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जितने भी हमारे धर्म, ग्रंथ और शास्त्र हैं, वे सभी भगवान श्रीकृष्ण के आदेश हैं — गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी
    • गीता एक ऐसा समुद्र है जिसमें जिस प्राणी को जीवन में जो भी ढूंढना है प्राप्त कर सकता है……
    • शासकीय कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी, मंत्रालय कर्मचारी संघ ने जताया आभार
    • राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
    • आधुनिक तकनीक और नवाचार से अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई दिशा : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संवर्गों में नवनियुक्त 520 कर्मचारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के दिवाली गिफ्ट पैक का किया लोकार्पण
    • साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, October 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»मुजुरीजी मोसेस पर 38 लोगों को मारकर खाने का आरोप,15 साल के कत्लेआम के बाद नरभक्षी गिरफ्तार …
    अंतर्राष्ट्रीय

    मुजुरीजी मोसेस पर 38 लोगों को मारकर खाने का आरोप,15 साल के कत्लेआम के बाद नरभक्षी गिरफ्तार …

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    युंगाडा में एक ऐसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया गया है जिसपर 15 साल के दौरान 38 लोगों की हत्या करने और उन्हें खा जाने का आरोप है. खुद देश के सैन्य प्रमुख ने इसकी जानकारी दी है. इस आरोपी की पहचान मुजुरीजी मोसेस के रूप में हुई है. उस पर 2010 से 2025 के बीच युगांडा के मसाका, इबांडा और काजो जिलों में ये अपराध करने का आरोप है. युगांडा के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज, जनरल मुहूजी काइनरुगाबा ने सोमवार शाम X पर एक पोस्ट के जरिए इस गिरफ्तारी की जानकारी दी. उन्होंने मोसेस को देश के सबसे खतरनाक सीरियल किलर्स और इंसानी मांस खाने वालों (नरभक्षियों) में से एक बताया. 

    सेना प्रमुख ने कहा कि आरोपी पर सार्वजनिक रूप से मुकदमा चलाया जाएगा और उसे सजा ए मौत दी जाएगी. जनरल काइनरुगाबा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मुझे अपने देशवासियों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सुरक्षा बलों ने मुजुरीजी मोसेस जैसे शैतान को गिरफ्तार कर लिया है. यह युगांडा के इतिहास का सबसे खतरनाक सीरियल किलर और नरभक्षी है. उसने 2010 से 2025 के बीच मसाका, इबांडा और काजो में 38 लोगों की हत्या की और उन्हें खा गया. हम उस पर सार्वजनिक रूप से मुकदमा चलाएंगे और उसे निश्चित रूप से मौत की सजा देंगे.”

    कैसे करता था क्राइम?

    मूसा पर पिछले कुछ सालों में कई क्रूर हत्याएं करने का आरोप है. पुलिस के अनुसार उसने कथित तौर पर पूरे परिवारों को अपना निशाना बनाया- वह घरों में घुसता था और पीड़ितों पर धारदार गंडासे से हमला करता था. ‘मेट्रो’ की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे क्रूर घटना में, उसके कथित साथियों ने पेंटेकोस्टल पादरी स्टीवन मुगाम्बे के घर में घुसकर वहां मौजूद सभी लोगों की हत्या कर दी थी.

    अन्य मामलों में, उसने कथित तौर पर लड़कियों को रिश्ते का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और फिर उनकी हत्या कर दी. बताया जाता है कि मुजुलिजी को पहले भी कई बार पकड़ा गया था, लेकिन वह या तो भाग निकला या फिर संदिग्ध परिस्थितियों में उसे रिहा कर दिया गया.

    गिरफ्तारी के बाद, अधिकारियों ने कथित आरोपी के घर से कुछ भौतिक सबूत बरामद किए हैं. जांचकर्ता इस क्षेत्र के लापता लोगों के अनसुलझे मामलों और हत्या के रिकॉर्ड की भी जांच कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या इनका संबंध इन कथित अपराधों से है. हालांकि, मोसेस पर लगे आरोपों को कानूनी प्रक्रिया के जरिए साबित करना होगा. इस गिरफ्तारी ने एक दशक से भी अधिक समय में हुई कई कथित हत्याओं की ओर ध्यान खींचा है. जांच के बारे में और जानकारी तथा अधिकारियों द्वारा जुटाए गए सबूतों का अभी इंतजार है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    PM नेतन्याहू पर धोखाधड़ी के 3 केस, जानिए किन-किन आरोपों में घिरे

    October 27, 2026

    यूरोप में प्रदर्शनों के बीच बर्लिन में पीयूष गोयल, कहा-‘भारतीय शांति पसंद करते हैं, सड़कों पर तोड़फोड़ नहीं करते’

    October 26, 2026

    बोनिन द्वीप जापान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

    October 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.