Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    • फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, ‘भारत अब दुनिया को समाधान दे रहा’
    • बॉडीबिल्डर YouTuber महबूब चांदी की साले ने की हत्या, 18 महीने पहले सलमा से की थी लव मैरेज
    • तमिलनाडु में AIADMK से अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने दिया इस्तीफा
    • ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने पर भड़के संजय राउत
    • बंगाल विधायक सिग्नेचर मिसमैच केस: सीआईडी के सामने पेश हुए ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी
    • झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद 6 साल की बच्ची की मौत, FIR दर्ज
    • जोधपुर में महिला ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, थाने पहुंचा मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»राज्यसभा सीट की वजह से नहीं PM के साथ मेरा रिश्ता, विपक्ष के आरोपों पर जेडीएस चीफ ने दिया जवाब
    मुख्य समाचार

    राज्यसभा सीट की वजह से नहीं PM के साथ मेरा रिश्ता, विपक्ष के आरोपों पर जेडीएस चीफ ने दिया जवाब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के चीफ एच डी देवेगौड़ा ने पीएम मोदी से अपने रिश्ते पर बड़ा बयान दिया है। बुधवार को पीएम मोदी के बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री 12 साल पूरे करने पर देवेगौड़ा ने कहा कि मेरा रिश्ता पीएम मोदी के साथ किसी राज्यसभा की सीट की वजह से नहीं है। देवेगौड़ा ने कहाकि पीएम मोदी के साथ उनका रिश्ता एक विशेष बांड की वजह से है। उन्होंने बीते 10 सालों में यह रिश्ता बना है। कर्नाटक में बीजेपी की साझीदार जेडीएस को राज्यसभा सीट नहीं मिलने पर विपक्ष ने हमला बोला था। इस पर देवेगौड़ा ने कहा कि राज्यसभा सदस्य नहीं होने के बाद भी मेरा पीएम मोदी से रिश्ता बना रहेगा.


    देवेगौड़ा को नहीं किया है नॉमिनेट

    बीजेपी ने इस बार कर्नाटक से देवेगौड़ा को रीनॉमिनेट करने की बजाए संघ क पृष्ठभूमि से आने वाले प्रो. एम नागराज को राज्यसभा कैंडिडेट घोषित किया है। इसी के साथ देवेगौड़ा के लंबे संसदीय जीवन का अंत माना जा रहा है। देवेगौड़ा पिछले 10 सालों में राज्यसभा में पीएम मोदी के फैसलों के बड़े प्रशंसक रहे हैं। उनकी पार्टी ने सभी मुद्दों पर समर्थन दिया है। इतना ही नहीं देवेगौड़ा भी पीएम मोदी की उच्च सदन में खुली तारीफ करते आए हैं।

    राज्यसभा में खुली तारीफ करते रहे हैं देवेगौड़ा

    देवेगौड़ा देश के इकलौते पूर्व प्रधानमंत्री हैं। जो अभी जीवित हैं। वे देश के 11वें प्रधानमंत्री बने थे। देवेगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी मोदी मंत्रिमंडल में इस्पात मंत्री हैं। देवेगौड़ा की पार्टी कर्नाटक में बीजेपी की सहयोगी और केंद्र में एनडीए का हिस्सा है। देवेगौड़ा की तरह ही उनके बेटे कुमारस्वामी भी कर्नाटक के सीएम रहे चुके हैं। जेडीएस के पास वर्तमान में दो सांसद, 18 विधायक हैं। दो सांसदों में एचडी कुमारस्वामी मांड्या और एम मल्लेस बाबू कोलार सीट से लोकसभा सदस्य हैं। राज्यसभा में अब जेडीएस का प्रतिनिधितत्व खत्म हो गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बंगाल विधायक सिग्नेचर मिसमैच केस: सीआईडी के सामने पेश हुए ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

    June 14, 2026

    झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद 6 साल की बच्ची की मौत, FIR दर्ज

    June 14, 2026

    जोधपुर में महिला ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, थाने पहुंचा मामला

    June 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.