Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल श्री डेका ने न्यायाधिपति श्री कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ
    • राज्यपाल ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में कन्या छात्रावास, मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का किया शुभारंभ
    • डिजिटल क्रांति की राह पर सारंगढ़-बिलाईगढ़,तकनीक से बदली खेती की तस्वीर, डिजिटल क्रॉप सर्वे में रचा इतिहास
    • सुशासन एवं स्वप्रगटीकरण की दिशा में अभिनव पहल का एक वर्ष पूर्ण, जानकारी सबकी, निगरानी सबकी
    • आत्मनिर्भरता की नई मिसाल- खेतों से मशरूम उत्पादन तक मिथिला दीदी ने लिखी सफलता की नई कहानी
    • श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?
    • हिमाचल में आरएसएस स्कूलों की पैरवी, सांसद कंगना रनौत बोलीं- भाजपा की सरकार बनी तो लागू करेंगे योजना
    • पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण को मिली बड़ी राहत , CBI कोर्ट ने किया बरी…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»17 अगस्त को नाग पंचमी, 4 राशिवाले छल, कपट और धोखे से सतर्क!
    धर्म आस्था

    17 अगस्त को नाग पंचमी, 4 राशिवाले छल, कपट और धोखे से सतर्क!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Nag Panchami 2026 Rashifal: नाग पंचमी का पर्व 17 अगस्त को सावन के तीसरे सोमवार को है. हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मानते हैं. इस साल सावन शुक्ल पंचमी ति​थि 16 अगस्त को 4:52 पीएम से लेकर 17 अगस्त को 5:00 पीएम तक है. इस साल नाग पंचमी के दिन वृषभ, सिंह समेत 4 राशिवालों को सतर्क रहने की आवश्यकता है. इनको धन हानि, कोई दुर्घटना, कीमती वस्तु खोने या​ फिर सेहत खराब होने की आशंका है.

    नाग पंचमी का 4 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव

    वृषभ: नाग पंचमी के अवसर पर वृषभ वालों को सावधानी के साथ रहना चाहिए, नहीं तो कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं. आपके काम में रुकावटें आएंगी, छोटी बातों को नजरअंदाज न करें, वरना ये आपके लिए जोखिम भरी चुनौतियां लेकर आ सकती हैं. जल्दीबाजी और लापरवाही से दूर रहें, नहीं तो काम खराब होगा. दूसरों पर भरोसा आपको कमजोर कर सकता है. करियर में एक ऐसा मोड़ आ सकता है, जो आपको पसंद न हो. स्थान परिवर्तन हो सकता है. इस समय सावधानी से वाहन चलाएं.

    सिंह: नाग पंचमी के दिन सिंह राशिवालों को अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखना चाहिए. उसकी चोरी होने या खोने की आशंका है. इससे आपको बड़ी धन हानि हो सकती है. इसके अलावा कुछ ऐसा हो सकता है, जिससे आपकी लाइफ में बड़ा बदलाव आ सकता है. काम का तनाव आपके रिश्तों को प्रभावित करेगा, स्वयं के अंदर सकारात्मक बदलाव की जरूरत है. नकारात्मक लोग और विचारों से दूर रहें. यात्रा में सावधान रहें.

    वृश्चिक: नाग पंचमी का समय वृश्चिक वालों के पक्ष में नहीं है. अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, नहीं तो इससे आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. रिश्ते और काम दोनों नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकते हैं. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है. लव लाइफ में उथल-पुथल मच सकती है. समय खराब हो तो धैर्य से काम लें. मन को शांत रखें. चालाक लोगों से सतर्क रहें, वे आपको अपने लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

    कुंभ: नाग पंचमी पर कुंभ वालों का मन बेचैन रह सकता है, इससे काम में आपका मन नहीं लगेगा और सफलता ​मुश्किल होगी. पिछली गलतियों को फिर करने से आपकी स्थिति खराब होगी. कोई समस्या है तो उसे अपने लोगों के साथ साझा करेंगे तो राह आसन हो सकती है. पार्टनर के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है. यह दिन आपके लिए कठिन और चुनौतिपूर्ण हो सकता है. अपनी सेहत का ध्यान रखें, साथ ही किसी को पैसे उधार न दें, वरना मिलना मुश्किल रहेगा. किसी के कहने मात्र से निवेश या वित्तीय फैसले न करें, धन संकट में फंस सकते हैं.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    7 ​सितंबर को अजा ​एकादशी, विष्णु पूजा में सुनें राजा हरिश्चंद्र की कथा, मुहूर्त, पारण

    September 6, 2026

    कृष्ण जन्म की खुशी में डूबा भारत, देशभर में दिखा आस्था और उत्सव का अद्भुत संगम

    September 4, 2026

    कृष्ण जन्माष्टमी पर 15 साल बाद विशेष संयोग, बन रहे 6 शुभ योग, जानिए शुभ मुहूर्त…

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.