Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोचा था पहाड़ों में WFH करूंगा,पहाड़ों की खूबसूरती देख दिल्ली छोड़ मनाली रहने गया युवक, 2 महीने में ही लौट आया वापस…
    • कॉल सेंटर में रील बनाना पड़ा भारी, महिला कर्मचारी की गई नौकरी, सेवा समाप्त…
    • बेमेतरा : जिले में अब तक 440.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
    • रिमझिम फुहारों के बीच खेल प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
    • स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
    • PSC-JSSC परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार…
    • अंबिकापुर : बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड मामले में आरोपित संजीव मंडल को उम्रकैद की सजा…
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-उत्कृष्ट कार्यों के लिए ट्रांसमिशन कंपनी के आठ अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहल
    BREKING NEWS

    राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ललित बिजौरा को मिला राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान
    पाटन ब्लॉक सहित दुर्ग जिले को किया गौरवान्वित
    राजधानी रायपुर में शिक्षा जगत का एक बड़ा और गौरवशाली समागम संपन्न हुआ । नवाचारी गतिविधियां समूह भारत की छत्तीसगढ़ टीम द्वारा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह संप्रवाह 2025-26 का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रो. जे. एन. पांडेय विद्यालय रायपुर में किया गया । इस समारोह में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से चयनित 160 उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके नवाचारी गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया ।जिसमें दुर्ग जिले के 3 शिक्षकों को उनके नवाचारी गतिविधियों एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया । शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मगरघटा संकुल केंद्र परसदा विकासखंड पाटन जिला दुर्ग में पदस्थ शिक्षक ललित कुमार बिजौरा को उनके उल्लेखनीय एवं नवाचारी गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया । इस आयोजन का संचालन नवाचारी गतिविधियां समूह भारत की छत्तीसगढ़ टीम द्वारा किया गया , जो देशभर के शिक्षकों को नवाचार के माध्यम से जोड़ने वाला एक प्रमुख स्व प्रेरित मंच है । इस कार्यक्रम में दुर्ग जिले के 3 नवाचारी शिक्षकों ललित कुमार बिजौरा पाटन , मंजू पाठक दुर्ग , नीलम विकास सुखदेवे धमधा का सम्मान किया गया । कार्यक्रम में शिक्षा जगत के कई वरिष्ठ अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही । इनमें उप सचिव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर डॉ. बी.रघु , उप संचालक समग्र शिक्षा रायपुर ए.के.सारस्वत , जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर हिमांशु भारती , डीएमसी रायपुर अरुण कुमार शर्मा , प्राचार्य सेजस हिंदी माध्यम रायपुर सुचिता पाण्डेय शामिल रहे । सभी अतिथियों ने शिक्षकों के नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने एवं सीखने सीखाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों के बीच नवाचार , रचनात्मकता और आधुनिक शिक्षा पद्धतियों को बढ़ावा देना है ।

    प्रथम सत्र में शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और शिक्षा में तकनीक व रचनात्मक प्रयोगों पर चर्चा की । कार्यक्रम की सफलता में समूह प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा । दुर्ग जिले से एडमिन के रूप में पवन कुमार सिंह , प्रज्ञा सिंह , अंकेश महिपाल का विशेष सहयोग रहा । यह आयोजन न केवल शिक्षकों के कार्यों को सम्मानित करने का अवसर बना बल्कि नवाचारी शिक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम भी साबित हुआ । इससे शिक्षकों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है जो भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहत्तर बनाने में सहायक सिद्ध होगा । ललित कुमार बिजौरा को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न से सम्मानित होने पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक माननीय कमल वर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन श्री ढालेंद्र देवांगन , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप महिलांगे , श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल , श्रीमती सविता देशलहरे , बीआरसी श्री खिलावन चोपड़िया , मोहित शर्मा , जैनेंद्र गंजीर , खिलेश वर्मा, चंचल द्विवेदी, अनेश्वर चंद्राकर , रोहित वर्मा , राकेश सोनी , के.पी.चौबे , के.पी.ठाकुर , सत्येंद्र यदु , अंजू वर्मा, जयंत वर्मा , एम. एस.खलखो , कोमल ठाकुर , मेघा गुप्ता , टिकेंद्र नाथ वर्मा, चंद्रमोहन यादव , श्रीमती अदिती बिजौरा , वरुण निषाद सहित संकुल समन्वयक , प्रधानपाठक , शिक्षकों ने हार्दिक बधाई दिया है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    PSC-JSSC परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार…

    August 19, 2026

    अंबिकापुर : बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड मामले में आरोपित संजीव मंडल को उम्रकैद की सजा…

    August 18, 2026

    सांसद सतीश पूनिया पंजाब भाजपा के प्रभारी नियुक्त

    August 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.