Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लेख-आलेख»शाह के प्लान पर चले नवीन, कोलकाता को साइड कर दुर्गापुर-आसनसोल से मिशन बंगाल में जुटे
    लेख-आलेख

    शाह के प्लान पर चले नवीन, कोलकाता को साइड कर दुर्गापुर-आसनसोल से मिशन बंगाल में जुटे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमित शाह के प्लान के अनुसार बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दुर्गापुर आसनसोल से मिशन बंगाल शुरू कर रहे हैं। वह अपने पहले दौरे में कोलकाता से दूर ही रहेंगे। उनके दौरे के बाद खुद अमित शाह संगठन को सजाने पश्चिम बंगाल में उतरेंगे। नितिन नवीन को बिहारी वोटरों के लिए आगे किया गया है।

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने पीएम नरेंद्र मोदी और अपने पॉलिटिकल गुरु अमित शाह के मिशन बंगाल प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। वह आज से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। नितिन ने अपने पहले दौरे के लिए कोलकाता के बजाय दुर्गापुर और आसनसोल को चुना, जहां गैर बंगाली वोटरों की आबादी अच्छी-खासी है। इन इलाकों में बिहार और पूर्वांचल के लाखों लोग ऐसे हैं, जिनके पूर्वज माइग्रेशन के बाद इन इलाकों में बस गए। बीजेपी को उम्मीद है कि नितिन नवीन के दौरे के बाद हिंदी भाषी वोटर एक बार फिर पार्टी की ओर मुड़ेंगे। पश्चिम बर्धमान की 9 विधानसभा सीटों पर बीजेपी को सीधा फायदा होगा। नितिन के दौरे के तुरंत बाद अमित शाह भी बंगाल का दौरा करेंगे।

    पश्चिम बर्धवान के बिहारी वोटरों पर नजर

    बीजेपी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए इलाके के हिसाब से प्लानिंग की है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए हिंदी भाषी प्रदेशों से चुनाव लड़ने और लड़ाने वाले नेताओं को उतार रखा है। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी की नजर दलित, पिछड़े, मतुआ के अलावा हिंदी भाषी वोटरों पर टिकी है। बीजेपी के प्लान में पश्चिम बर्धवान जिले की 9 विधानसभा सीटें हैं, जहां पार्टी 2014 में मजबूत हुई, मगर 2021 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इन इलाकों में बिहारी वोटरों की तादाद काफी है, इसलिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहले दौरे के लिए दुर्गापुर और आसनसोल को चुना गया। बिहार के रहने वाले नवीन 27 और 28 जनवरी को इन दोनों इलाकों में बैठक और कार्यक्रम करेंगे।

    अमित शाह भी बैकअप के लिए करेंगे दौरा

    अमित शाह के प्लान के मुताबिक, नितिन नवीन का बंगाल दौरा अभी शुरू हुआ है, जो विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा। इसके बाद अमित शाह भी बंगाल चुनाव में कूदेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी पहले ही मालदा और सिंगूर से चुनावी अभियान का आगाज कर चुके हैं। बीजेपी ऑफिस के मुताबिक, नितिन नवीन मंगलवार को दुर्गापुर में कलाम मेले का दौरा करेंगे, फिर संगठन की बैठक में शामिल होंगे। बुधवार को दुर्गापुर में भिरिंगी काली मंदिर जाएंगे, जिसके बाद वह दुर्गापुर और आसनसोल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दो मीटिंग करेंगे।

    टीएमसी से छीनी गई सीट वापस लेने की तैयारी

    बता दें कि पश्चिम बर्धमान कभी बीजेपी का गढ़ हुआ करते थे। 2014 में बीजेपी ने आसनसोल सीट जीती थी। 2019 के लोकसभा चुनावों में भी बीजेपी के एस.एस. अहलूवालिया ने बर्धमान-दुर्गापुर और बाबुल सुप्रियो ने आसनसोल से जीत हासिल की थी। 2021 के उपचुनाव में आसनसोल सीट टीएमसी ने छीन ली। 2019 में तृणमूल कांग्रेस ने दो बिहारी चेहरे कीर्ति आजाद को बर्धमान-दुर्गापुर और शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल से उतार दिया। टीएमसी ने दोनों सीटें बीजेपी से छीन ली। 2021 के विधानसभा चुनावों में टीएमसी ने पश्चिम बर्धमान की नौ विधानसभा सीटों में से छह पर जीत हासिल की थी।

    बंगाल में रैली भी करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

    बीजेपी के रणनीतिकारों का मानना है कि 2026 के विधानसभा चुनाव में पार्टी दुर्गापुर और आसनसोल इलाकों से कम से कम छह विधानसभा सीटें जीत सकती है। इस कारण बीजेपी अध्यक्ष ने अपने पहले बंगाल दौरे के लिए दुर्गापुर और आसनसोल को चुना। बंगाल बीजेपी ने अभी तक अमित शाह के कार्यक्रमों को फाइनल नहीं किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अमित शाह जी 30 और 31 जनवरी को बंगाल का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, शाह का फोकस बीजेपी के दूसरे गढ़ उत्तर 24-परगना में होगा। पार्टी उनके लिए बारासात में रैली की प्लानिंग कर रही है।-विश्वनाथ सुमन

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    स्मार्ट, संवहनीय, बेजोड़: टेक्निकल टेक्सटाइल इस तरह बुन रहे हैं फुटवियर में भारत का भविष्य-श्री गिरिराज सिंह

    May 4, 2026

    क्या हैं मिडल क्लास की आर्थिक तंगी के खास कारण

    May 4, 2026

    छत्तीसगढ़ की जड़ी-बूटियों से महकेगा नारी शक्ति का स्वावलंबन

    May 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.